पूर्व मंत्री स्व. पूर्णमासी राम को पूरे राजकीय सम्मान के साथ दी गई श्रद्धांजलि

बेतिया : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. पूर्णमासी राम के असामयिक निधन पर पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुःखद अवसर पर उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन द्वारा पूरे राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

स्व. पूर्णमासी राम एक कर्मठ, जनसेवी और सरल व्यक्तित्व के धनी नेता थे – उपविकास आयुक्त काजले वैभव नितिन

उपविकास आयुक्त काजले वैभव नितिन ने अपने संबोधन में कहा कि स्व. पूर्णमासी राम एक कर्मठ, जनसेवी और सरल व्यक्तित्व के धनी नेता थे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयास किया। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। कार्यक्रम के दौरान राजकीय सम्मान के अंतर्गत सलामी दी गई व प्रशासन की ओर से पुष्पचक्र अर्पित किया गया। जिला प्रशासन ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में प्रशासन उनके साथ खड़ा है।

Former Minister Late Purnimaasi 1 22Scope News

पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि पूर्णमासी राम एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। वे 1990 से लगातार पांच बार तक बगहा के विधायक रह चुके थे। वे गोपालगंज लोकसभा सीट से सासंद भी रहे थे। वे मृदुभाषी एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। पूर्णमासी राम का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति व उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

यह भी पढ़े : SP की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी नंबर से बातचीत का खुलासा, +92 कोड से चैट…

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Vishnupad Temple Corridor Project: गया में 2390 करोड़ की Mega योजना...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गया के विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर परियोजना की समीक्षा की। 2390 करोड़ की योजना में 694 स्ट्रक्चर, पार्किंग, घाट विकास और...

Bihar Road Project Update: Patna-Ara-Sasaram Highway समेत 18 बड़ी परियोजनाओं की...

बिहार में NHAI और MoRTH स्वीकृत सड़क परियोजनाओं की समीक्षा हुई। पटना-आरा-सासाराम प्रोजेक्ट, मोकामा-मुंगेर फोरलेन और पटना रिंग रोड पर तेजी के निर्देश।Bihar Road...

Bihar Cabinet Meeting: 22 बड़े फैसलों पर मुहर, Registration Rules 2026...

बिहार मंत्रिमंडल ने 22 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी। Registration Rules 2026, NIFT स्थापना, महिला पुलिस के लिए स्कूटी और नए एयरपोर्ट विकास शामिल।Bihar...

Dhanbad में निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर डीसी की विधायकों,...

Dhanbad: Dhanbad में निजी स्कूलों में मेंटनेंस और एनुअल चार्ज के नाम से री-एडमिशन लिया जा रहा है। जिसका अभिभावक संघ और कई अभिभावक...

Badkagaon में अपराधियों का तांडव, कोयला लदे हाईवा को फूंका; चालक...

Hazaribagh: एनटीपीसी की पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img