बिहार में 18 प्रतिशत मुसलमान, 10 से ज्यादा विभाग व सरकार का 50 फीसदी से ज्यादा बजट तेजस्वी-नीतीश के पास – PK

सीतामढ़ी : जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार व चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने मुस्लिमों को लेकर दोहरे रवैए हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में 18 पर्सेंट मुसलमान हैं। इन 18 प्रतिशत मुसलमानों में कितने विधायक और मंत्री हैं और उन मंत्रियों का बजट कितना है? बिहार सरकार में जो सारे डिपार्टमेंट हैं वो दो ही लोगों ने अपने पास रखे हैं। या तो वो मुख्यमंत्री के पास हैं या उपमुख्यमंत्री के पास।

प्रशांत किशोर ने कहा कि 10 से ज्यादा विभाग और 50 पर्सेंट से ज्यादा बिहार सरकार का बजट सिर्फ दो व्यक्ति के पास है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव तो किसकी भागीदारी की ये बात कर रहे हैं? सब पर कुंडली मारकर ये खुद बैठे हैं तो भागीदारी देंगे किसको? राजनीति की जहां तक बात है तो इन दोनों दलों को चुनौती दे रहे हैं ये जरा बता दें कि कितने अति पिछड़ों को इन्होंने टिकट दिया है? कितने अति पिछड़ों को विधायक बनाया है?

RJD के पास 75 विधायक हैं उसमें कितने अति पिछड़े हैं ये तेजस्वी यादव क्यों नहीं बताते – प्रशांत किशोर

सीतामढ़ी के बर्गेनिया में जन संवाद के दौरान प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि राजद के जो अभी 75 विधायक हैं उसमें कितने अति पिछड़े हैं ये जरा बता दें? नीतीश कुमार बता दें कि उन्होंने कितने अति पिछड़ों को टिकट दिया है जरा ये बता दें? समाज के लोग इतने बेवकूफ नहीं है। किसी की संख्या बढ़ा दीजिए किसी की संख्या घटा दीजिए इससे कुछ होने वाला नहीं है।

मैंने पहले भी कहा कि नीतीश कुमार की राजनीतिक पारी का अंत हो रहा है और ये डूबते हुए राजनेता का अंतिम दांव है ताकि समाज में आग लगाकर समाज को बांटकर एक बार किसी तरह से अपना काम चला लें। मैंने पहले भी कहा है और आज फिर से दोहरा देता हूं कि जितनी समझ मुझे चुनाव और राजनीति की है लिखकर दे देते हैं जदयू को इस बार पांच सीटें अगर आ जाए तो मैं सार्वजनिक तौर पर सबके सामने माफी मांगने को तैयार हूं। इस अंतिम दाव का कोई असर नहीं होगा।

एसके राजीव की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Big Breaking : बिहार में पहली बार BJP का ‘CM’, रचा...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बिहार के इतिहास में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) का...

सुगौली ओवरब्रिज पर वर्चस्व को लेकर भिड़ंत, हथियार तानने से मची...

मोतिहारी : मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र अंतर्गत छपवा-रक्सौल राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ओवरब्रिज पर आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच जोरदार झड़प...

Big Breaking : करीब 20 साल बाद आज ‘नीतीश युग’ का...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। करीब 20 साल का सियासी युग का आज अंत हो गया...

11 मई से चलेगी भारत गौरव पर्यटक Train ,6 ज्योतिर्लिंग एवं...

Jharkhand: भारतीय रेलवे खान-पान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड जो भारत सरकार के अधीन एक नवरत्न सार्वजनिक उपक्रम है। वह 6 ज्योतिर्लिंग और शिरडी दर्शन...

Dr.BR AMBEDKAR की 135वीं जयंती के अवसर पर धनबाद में भव्य...

Jharkhand: झारखंड सहित देश भर में आज 14 अप्रैल को बाबा साहेब Dr.BR AMBEDKAR की जयंती मनाई जा रही है। धनबाद जिला में भी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img