लखीसराय : लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र में सक्रिय स्नैचिंग गैंग का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक शातिर अपराधी और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 15 मोबाइल फोन के साथ एक बाइक भी बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि 12 मार्च को पहली घटना सामने आई थी जब मुंगेर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कार्यरत एक कर्मी लखीसराय से स्कूल जा रहे थे।
ग्राम चोटहा के पास बदमाशों ने उनके शर्ट की जेब से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए – SP प्रेरणा कुमारी
आपको बता दें कि इसी दौरान सिकंदरा मुख्य मार्ग पर ग्राम चोटहा के पास बदमाशों ने उनके शर्ट की जेब से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। इसके बाद 24 मार्च को झुलौना के पास एक और स्नैचिंग की घटना घटी। लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) प्रेरणा कुमारी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। 30 मार्च को चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली जब एक बाइक पर सवार दो लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को खदेड़ कर पकड़ लिया।

आरोपी की पहचान शेखपुरा जिले के सिरारि थाना क्षेत्र निवासी विपिन कुमार के रूप में हुई है – SP
एसपी प्रेरणा कुमारी ने कहा कि पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी की पहचान शेखपुरा जिले के सिरारि थाना क्षेत्र निवासी विपिन कुमार के रूप में हुई है। जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी के 15 मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की है। फिलहाल पुलिस पूरे गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े : रोहतास पुलिस ने 16 अलग-अलग अपराधिक कांडों का किया खुलासा, 7 अपराधी गिरफ्तार
विश्वनाथ कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
Highlights







