CM Nitish Kumar ने पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास, विकास कार्यों का किया निरीक्षण

Patna: CM Nitish Kumar ने आज पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। साथ ही कई विकास कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। CM Nitish Kumar ने वाल्मीकिनगर के दोन नहर शाखा सेवा पथ के पुनस्थापन कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि दोन नहर शाखा सेवा पथ के पुनस्थापन का कार्य लगभग 80 प्रतिशत पूरा हो गया है। नहर के तटबंध पर बने सड़क का पक्कीकरण कराया गया है। CM Nitish Kumar ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि इसे जल्द पूर्ण करें। सिंचाई हेतु यह नहर काफी उपयोगी है। इस नहर से बड़ी संख्या में किसानों को लाभ होगा। सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है।

CM Nitish Kumar ने गंडक बांध जलाशय के सामने लव-कुश ईको टुरिज्म पार्क के निर्माण कार्य का जायजा लिया

मुख्यमंत्री ने गंडक बांध जलाशय के सामने लव-कुश ईको टुरिज्म पार्क के निर्माण कार्य का जायजा लिया और वहां उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। साइट प्लान के माध्यम से अधिकारियों ने लव-कुश ईको टुरिज्म पार्क में निर्माण कराये जा रहे विभिन्न भागों के संबंध में CM Nitish Kumar को जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग के अतिथि भवन तथा वाल्मीकिनगर ईको पार्क का भी भ्रमण किया। मुख्यमंत्री ने गंडक बराज पहुंचकर वहां की स्थिति का जायजा लिया।

वाल्मीकि व्याघ्र आरक्ष्य का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि सभागार परिसर से ‘ईको पर्यटन केन्द्र-वाल्मीकिनगर’, प्रमण्डल-2, वाल्मीकि व्याघ्र आरक्ष्य का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने गिद्ध संरक्षण केन्द्र, गोनौली एवं चिउटाहां का उद्घाटन किया।

इसके पश्चात् CM Nitish Kumar ने जंगल सफारी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। CM Nitish Kumar ने कहा कि इससे यहां आने वाले पर्यटकों को जंगल भ्रमण में काफी सुविधा होगी। वाल्मीकिनगर को ईको पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये सरकार द्वारा कई विकासात्मक कार्य कराये गये हैं।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद सुनील कुमार, विधायक  नंदकिशोर राम, विधायक राम सिंह, विधायक विनय बिहारी, विधायक  समृद्ध वर्मा, विधान पार्षद भीष्म सहनी, पूर्व विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर, जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पर्यटन विभाग के सचिव नीलेश रामचन्द्र देवरे, तिरहुत प्रमण्डल के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह, चम्पारण प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक  हरकिशोर राय, पश्चिम चम्पारण के जिलाधिकारी तरणजोत सिंह,

बेतिया के पुलिस अधीक्षक श्री शौर्य सुमन, बगहा की पुलिस अधीक्षक श्रीमती निर्मला कुमारी सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

 Sudivya Kumar Sonu:सुदिव्य कुमार सोनू का आज होगा अंतिम संस्कार, शाम...

 झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का अंतिम संस्कार आज गिरिडीह में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। शाम 4 बजे तक अंतिम संस्कार...

Santosh Gangwar: सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राज्यपाल संतोष गंगवार...

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर दुख जताया। उन्होंने इसे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया।Santosh...

Hemant Soren:सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर भावुक हुए हेमंत सोरेन,...

हेमंत सोरेन ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर भावुक श्रद्धांजलि दी। उन्हें बड़ा भाई बताते हुए कहा कि उनका जाना व्यक्तिगत क्षति है...