पटना : बिहार पुलिस मुख्यालय अपने विभिन्न प्रभाग में एक एक कर उच्चतर प्रभार दे रही है। इसी क्रम में आज पुलिस मुख्यालय ने विधि विज्ञान प्रभाग के 21 वरीय सहायक वैज्ञानिकों को सहायक निदेशक के उच्चतर पद पर वेतन समेत कार्यकारी प्रभार दिया गया है। इस बात की जानकारी एआईजी कल्याण विशाल शर्मा ने दिया।
इनके मुताबिक, पुलिस मुख्यालय ने यह संकल्प लिया है कि इस वर्ष के अंत तक सात वर्ष से ऊपर के सभी कांडो का अनुसंधान फॉरेंसिक रूप से करवाया जाए। इस काम में फॉरेंसिक विभाग के अलग-अलग विंग में 88 वैज्ञानिक प्रतिनियुक्त है। वहीं इस दौरान एआईजी कल्याण ने सोशल मीडिया पर बिहार पुलिस की बढ़ते फ़ॉलोवर्स के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट







