आदित्यपुर में कार से 22.30 लाख रुपया नगद पकड़ाया, आगे फिर हुआ…….

Saraikela- सरायकेला जिला के आदित्यपुर में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी राजीव कुमार के नेतृत्व में आदित्यपुर पुलिस ने बीती रात काले रंग की किया कार से 22.30 लाख रुपये नगद बरामद किया है।

पुलिस ने उक्त राशि को रामदास भट्टा, बिष्टुपुर निवासी  राकेश अग्रवाल के पास से बरामद किया है, जो कि घटना के समय किया कार से जमशेदपुर की ओर से टोल ब्रिज होते हुए आदित्यपुर की ओर आ रहे थे।

कार से कैश बरामद 2 22Scope News

ये भी पढ़ें-बोकारो में अवैध शराब निर्माण का भंडाफोड़, कई किलो शराब 

आयकर विभाग की टीम ने भी की जाँच वहीं, आज आयकर विभाग के अपर आयुक्त भास्कर भट्टाचार्या तथा आईटीओ सुनील कुमार अपनी टीम के साथ आदित्यपुर थाना पहुंचे तथा थाना परिसर में राकेश अग्रवाल से जब्त की गई राशि के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पकड़ाया पैसा

टोल ब्रिज पर चेकिंग के दौरान पकड़ी गई राशि मामले में आदित्यपुर थाना प्रभारी नीतिन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर सरायकेला एसडीपीओ के निर्देश पर टोल ब्रिज के पास चेकिंग अभियान चलाया गया, इसी दौरान काले रंग की किया कार की तलाशी लेने पर उसमें से 22 लाख 30 हजार रुपये की नगद राशि बरामद की गई है।

GGSESTC 5 22Scope News

ये भी पढ़ें-चुटुपालू घाटी में भीषण सड़क दुर्घटना, कई गाड़ियां एक साथ……. 

वहीं, पुलिस के द्वारा बरामद राशि को विधिवत जब्त करते हुए आयकर विभाग को सूचित कर दिया गया है। साथ ही अग्रवाल को बरामद राशि से संबंधित ब्योरा जमा करने का निर्देश दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों से प्राप्त निर्देश के आलोक में आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!