भागलपुर : अवैध हथियार और हथियार तस्कर के खिलाफ भागलपुर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस को लगातार सफलता भी मिल रही है। भागलपुर पुलिस ने नाथनगर के मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर भारी मात्रा में हथियार और कारतूस के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है। सिटी एसपी राज के नेतृत्व में हथियार तस्कर राजा बाबू निखिल रंजन और मणिकांत चौधरी के घर छापेमारी कर पुलिस ने दो बंदूक, एक राइफल, तीन देसी कट्टा और दो पिस्टल के साथ 182 जिंदा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार हथियार तस्कर से पुलिस पूछताछ कर रही है।
अजय कुमार की रिपोर्ट







