पटना: पूरे देश में आज धूमधाम से ईद मनाई जा रही है। सुबह होते ही लोग ईद की नमाज अदा करने के लिए ईदगाह और मस्जिदों की तरफ चल पड़े। पटना के गांधी मैदान में वर्षों से ईद के दिन नमाज पढ़ने के लिए हजारों लोगों की भीड़ जुटती है। इस वर्ष ईद के अवसर पर गांधी मैदान में करीब 30 हजार लोगों ने नमाज अदा की। इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी गांधी मैदान पहुंचे और लोगों से गले मिल कर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी।
यह भी पढ़ें- BEGUSARAI में नाईट गार्ड का संदिग्ध हालत में शव बरामद, परिजनों ने कहा ‘हुई हत्या’
ईद की नमाज के ले गांधी मैदान में जुटने वाली भीड़ के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया था। हालांकि ईद के अवसर पर पटना के सभी मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी थी लेकिन बावजूद इसके पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में करीब 30 हजार लोगों ने नमाज अदा की और अमन चैन और शांति की दुआ की।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
EID
EID
EID
Highlights


