महासमिति के अधिकारों का हनन बर्दाश्त नहीं, परंपराओं का हो सम्मान : लड्डू यादव

Hazaribagh: रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष पद के चुनाव संपन्न होने के मात्र दो दिन बाद महंत विजयानंद दास द्वारा टोनी जैन को “स्वागत समिति” का अध्यक्ष घोषित किए जाने से मामला तूल पकड़ता जा रहा है। श्री श्री चैत्र महावीर झंडा पूजा महासमिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष करण यादव उर्फ लड्डू यादव ने इस निर्णय पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि महासमिति अध्यक्ष का चुनाव पूर्णतः लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत सभी अखाड़ों के प्रतिनिधियों एवं पूर्व अध्यक्षों द्वारा किया गया है, और परंपरानुसार महासमिति की कार्यकारिणी के गठन एवं उससे जुड़े सभी निर्णय लेने का अधिकार केवल निर्वाचित अध्यक्ष को ही होता है।

करण यादव ने लगाया आरोप

करण यादव ने आरोप लगाया कि स्वागत समिति के अध्यक्ष की एकतरफा घोषणा स्थापित परंपराओं के विपरीत है और यह महासमिति के अधिकारों का सीधा हनन है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई से अखाड़ा समितियों, कार्यकर्ताओं एवं रामनवमी से जुड़े श्रद्धालुओं के बीच भ्रम और असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो रही है, जिससे आयोजन की समन्वय व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

इस संबंध में करण यादव उर्फ लड्डू यादव द्वारा जिले के उपायुक्त, रामनवमी महासमिति के कई पूर्व अध्यक्षों एवं महंत विजयानंद दास को ज्ञापन भी सौंपा गया है, जिसमें उन्होंने पूरे प्रकरण पर संज्ञान लेते हुए परंपराओं के अनुरूप निर्णय सुनिश्चित करने तथा महासमिति अध्यक्ष के अधिकारों की रक्षा करने की मांग की है।

उन्होंने सभी संबंधित पक्षों से परंपराओं का सम्मान करने और महासमिति के साथ समन्वय स्थापित कर निर्णय लेने की अपील की ताकि रामनवमी महोत्सव का आयोजन शांतिपूर्ण, गरिमामय और सफल तरीके से किया जा सके।

Saffrn

Trending News

‘MNREGA/VB-G RAM-G निधियों से बिहार में होगी नहरों व उपवितरणियों की...

पटना : विकास आयुक्त बिहार मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में ग्रामीण विकास विभाग एवं जल संसाधन विभाग...

‘बेहतर ग्राम पंचायत विकास योजना से विकसित बिहार व विकसित भारत...

पटना : पंचायत विकास योजना निर्माण विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायत विकास योजना निर्माण विषय पर एक...

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, SP ने की 131 फरार व...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने जिले के...

मुख्य सचिव ने थावे मंदिर परिसर विकास कार्य की धीमी प्रगति...

पटना : बिहार के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गोपालगंज जिलांतर्गत थावे दुर्गा मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार एवं पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान आज...

सरकार रक्षा वाहिनी के कल्याण के लिए लगातार कर रही काम...

पटना : राज्य सरकार रक्षा वाहिनी के हितों और कल्याण के प्रति हमेशा संवेदनशील रही है, उनकी समस्याओं के समाधान और सुविधाओं के विस्तार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img