Thursday, August 28, 2025

Related Posts

विधानसभा चुनाव: सरायकेल में 11 बजे तक 32.65 प्रतिशत हुआ मतदान

सरायकेला. विधानसभा चुनाव के पहल चरण की वोटिंग जारी है। सुबह 11 बजे तक सरायकेला में 32.65 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं पहले चरण में झारखंड में सुबह 11 बजे तक कुल 29.31 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

सरयाकेला में इनके बीच मुकाबला

सरायकेला विधानसभा सीट पर इस बार एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार चंपई सोरेन और इंडिया गठबंधन की ओर से जेएमएम उम्मीदवार गणेश महाली के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से जेएमएम से चंपई सोरेन ने जीत हासिल की थी। इस साल जनवरी में चंपई सोरेन झारखंड के सीएम बने थे। हालांकि विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने जेएमएम छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था। वहीं 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने गणेश महाली को टिकट दिया था। इस बार टिकट नहीं मिलने से उन्होंने जेएमएम का दामन थाम लिया है। ऐसे में इस बार भी एक बार फिर दोनों के बीच कड़ा मुकाबला हो सकता है।

पहले चरण में यहां-यहां हो रहा मतदान

बता दें कि, झारखंड में पहले चरण में 43 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। इनमें कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसांवा, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, विशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटेनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा, भवनाथपुर शामिल है।

झारखंड में दो चरण में विधानसभा चुनाव

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहा है। पहले चरण में आज वोटिंग हो रही है, जबकि दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। इस चुनाव का परिणाम 23 नवंबर को आएगा।

134,000FansLike
23,800FollowersFollow
587FollowersFollow
587,000SubscribersSubscribe