Kannauj Railway Station Accident में लिंटर गिरने से 35 मजदूर दबे

डिजिटल डेस्क: Kannauj Railway Station Accident  में  लिंटर गिरने से 35 मजदूर दबे। शनिवार को यूपी के कन्नौज जिले में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन का लिंटर भरभरा कर गिर गया। इसमें 35 मजदूर मलबे के नीचे दब गए।

हादसे में घायल तीन की हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि कई लोगों के मरने की आशंका है। हादसे के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन आधा लेंटर भरभरा कर गिर गया। वहीं लेंटर गिरने से कई लोगों के दबे होने की आशंका है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

Kannauj Railway Station Accident : 18 दबे  लोग मलबे से निकाले गए

इस बीच Kannauj Railway Station Accident के बाद मौके पर चालू राहत और बचाव कार्य के क्रम में तत्काल 18 लोगों को मलबे के नीचे से निकाला गया है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त मौके पर 34-35 मजदूर काम कर रहे थे। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करोड़ों की लागत से स्टेशन पर विकास कार्य चल रहा है । उसी दौरान ये हादसा हुआ है।

हादसे के बाद स्टेशन पर हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद स्थानीय प्रशासन मलबे में दबे मजदूरों को निकालने का काम कर रहा है। अन्य दबे मजदूरों को जेसीबी की मदद से निकाले जाने का काम जारी है। घटनास्थल पर स्थानीय प्रशासन और रेलवे के कई अधिकारी मौजूद हैं.।वहीं मलबे के नीचे दबने से घायल हुए मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

उत्तर प्रदेश के कन्नौज रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे के बाद जारी राहत और बचाव कार्य।
उत्तर प्रदेश के कन्नौज रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे के बाद जारी राहत और बचाव कार्य।

Kannauj Railway Station Accident के बाद राहत -बचाव कार्य में जुटी टीमें

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव को प्रशासनिक टीमें पहुंचीं और स्थानीय लोगों की सहायता से मलबे को हटाते हुए दबे हुए लोगों को सकुशल अस्पताल भेजवाने का प्रबंध करना शुरू किया। ताजा जानकारी के मुताबिक,  12  एम्बुलेंस भी पहुंच गई हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

नगर पालिका के 50 कर्मचारी बचाव कार्य में जुटे हैं।मलबे में दबे लोगों को जल्दी से बाहर निकालने के लिए जेसीबी की मदद ली जा रही है जिससे लोगों को जल्द से जल्द बाहर निकाला जा सके। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ मौजूद है। वहीं हादसे को लेकर प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश के कन्नौज रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे के बाद जारी राहत और बचाव कार्य।
उत्तर प्रदेश के कन्नौज रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे के बाद जारी राहत और बचाव कार्य।

Kannauj Railway Station Accident का सीएम योगी ने लिया संज्ञान, मौके पर मंत्री असीम अरूण

इस बीच समाचार लिखे जाने तक Kannauj Railway Station Accident की जानकारी मिलते ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने तुरंत राहत और बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण भी मौके पर पहुंचे हैं।  स्थानीय प्रशासन के अलावा एसडीआरएफ की टीम को भी रवााना किया गया है।

सीएम योगी ने हादसे का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाएं और घायलों का समुचित इलाज कराया जाए। सीएम योगी ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

 

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...