डोडा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में अधिकारी समेत 4 जवान शहीद

न्यूज डेस्क : जम्मू-कश्मीर के डोडा से एक बड़ी खबर आ रही है। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के एक जंगली क्षेत्र में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक सैन्य अधिकारी समेत चार सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह के जवानों ने सोमवार की रात करीब पौने आठ बजे देसा वन क्षेत्र के धारी गोटे उरबागी में संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई।

उन्होंने बताया कि 20 मिनट से अधिक समय तक चली गोलीबारी में एक अधिकारी सहित चार सैन्यकर्मी और एक पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने कहा कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया था जहां उनकी हालत गंभीर बनी थी और अब इनमें से चार की मौत हो गई। इस हमले की जिम्मेदारी कश्मीर टाइगर्स ने ली है।

यह भी पढ़े : रेल पुलिस की हिरासत में खुद को ट्रेनी BDO बताने वाले दीपक कुमार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...