Advertisment

रेल पुलिस की हिरासत में खुद को ट्रेनी BDO बताने वाले दीपक कुमार

पटना : पटना के बख्तियारपुर से खुद को ग्रामीण विकास पदाधिकारी बताने वाले दीपक कुमार को रेल पुलिस ने बरामद कर लिया है। दीपक कुमार की बरामदगी के बाद एक और बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, दीपक कुमार ग्रामीण विकास पदाधिकारी नहीं है वह फर्जी तरीके से कागजात हासिल कर खुद को ग्रामीण विकास पदाधिकारी बता रहा था। उसके गांव के हीं कोई दूसरा दीपक कुमार नामक शख्स ग्रामीण विकास पदाधिकारी के पद पर चुना गया था।

आपको बता दें कि अपने परिजनों और स्थानीय लोगों को झांसा देकर यह खुद ग्रामीण विकास पदाधिकारी बनने का नाटक कर रहा था। इस बात का खुलासा पटना के रेलवे एसपी अमृतेन्दु शेखर ने किया है। दीपक कुमार पाठक ने खुद के अपहरण की साजिश रची थी और अपने परिजनों से ही तीन लाख की फिरौती की मांग कर दी थी। पुलिस द्वारा बिछाए गए जाल में वह फंस गया और फर्जी अपहरण का मामला सामने आ गया।

यह भी पढ़े : Train से ट्रेनी बीडीओ का अपहरण, जा रहे थे गया

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Jharkhand Transfer Posting: वाणिज्य-कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 अधिकारी बने...

Jharkhand Transfer Posting: झारखंड सरकार के कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ने स्टेट टैक्स सर्विस के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर प्रमोशन और पोस्टिंग के बारे में...

Jharkhand Voter Registration 2026: 5 अगस्त से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में...

Jharkhand Voter Registration 2026: झारखंड में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) अभियान के तहत 5 अगस्त को वोटर लिस्ट का ड्राफ़्ट जारी होने के बाद,...

Shibu Soren First Death Anniversary: बेंगलुरु से लौटे CM हेमंत सोरेन,...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा...