बिहार में बनेंगे 4 स्टेट हाइवे, कब शुरू होगा निर्माण जानिये

699
बिहार में बनेंगे 4 स्टेट हाइवे, कब शुरू होगा निर्माण जानिये
Advertisment

पटना : बिहारवासियों को चार स्टेट हाइवे मिलने वाली है और जल्द बनने शुरू हो जाएंगे। 200 किलोमीटर लंबाई के चार स्टेट हाइवे का निर्माण जनवरी 2025 तक शुरू हो जाएगा। साथ ही इनका निर्माण वर्ष 2026 तक पूरा होने की संभावना है। इनमें धोरैया-इंग्लिश मोड़-असरगंज एसएच, छपरा-मांझी-दरौली-घुठनी, बनगंगा (एनएच-82) जेठियन-गहलौर-बिन्दास (एनएच-82) पथ और आरा-एकौना-खैरा-सहार पथ शामिल हैं। इन सड़कों की अनुमानित लागत करीब दो हजार करोड़ रुपए है।

Advertisment

रैया-इंग्लिश मोड़-असरगंज सड़क

सूत्रों के अनुसार, धोरैया-इंग्लिश मोड़-असरगंज सड़क की लंबाई 58.473 किलोमीटर है और निर्माण की अनुमानित लागत 65050.98 लाख रुपए है। इसके निर्माण से बांका और मुंगेर को पटना, झारखंड और पश्चिम बंगाल से कम दूरी में संपर्क सुविधा मिल जाएगी। इस सड़क में भी बाइपास और आरओबी के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की जरूरत होगी।

छपरा-मांझी-दरौली-गुठनी

छपरा-मांझी-दरौली-घुठनी सड़क की लंबाई 72.183 किलोमीटर है। इसकी अनुमानित लागत 70125.89 लाख रुपए है। यह सड़क घाघरा नदी के उत्तर से गुजरते हुए छपरा को मऊ, देवरिया, गोरखपुर से जोड़ेगी। इसके निर्माण के बाद उत्तर प्रदेश के जिलों और बिहार के छपरा, हाजीपुर और पटना के बीच आवागमन संभव हो सकेगा।

बनगंगा (NH-82) जेठियन-गहलौर-बिंदस

बाणगंगा (एनएच-82) जेठियन-गहलौर-बिन्दास (एनएच-82) सड़क की लंबाई 41.256 किलोमीटर है। इसके निर्माण की अनुमानित लागत 36132.55 लाख रुपए है। यह सड़क बाणगंगा से शुरू होकर गेहलौर होते हुए बिंदास में एनएच-82 को कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।

यह भी देखें :

आरा-एकौना-खैरा-सहार पथ

आरा-एकौना-खैरा-सहार पथ की लंबाई 32.263 किमी है। इसकी अनुमानित लागत 37356.18 लाख रुपए है। इस रोड प्रोजेक्ट की खासियत यह है कि इससे आरा जिला को अरवल जिले से सीधी संपर्कता मिलेगी। इस सड़क के लिए भू अर्जन बहुत ही कम होना है।

यह भी पढ़े : बिहार में 3 महीने में नगर निगम की ओर से कचरा प्रबंधन का काम होगा शुरू

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates