दिनदहाड़े कैशवैन से हथियार की नोक पर 40 लाख की लूट

छपरा: सारण में एक बार फिर बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया गया है. मढ़ौरा के पटेढ़ी में दिनदहाड़े 40 लाख रुपए की लूट हुई है. लूट के बाद इलाके में हडकंप मच गया है. सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि एटीएम में पैसे डालने के दौरान लूट हुई. कैशवैन से बाइक सवार अपराधियों ने हथियार की नोक पर लूट की घटना को अंजाम देते हुए असानी से फरार हो गये.

इस बड़ी लूट के बाद पुलिस नींद खुली है. एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए जिले के सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है. जिले के सीमाओं पर नाकेबंदी भी की गई है. सभी गाड़ियों की सघन जांच की जा रही है. वहीं बैंक कर्मिओं से भी पूछताछ की गई. आसपास के CCTV को खंगाला जा रहा है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके.

रिपोर्ट-रंजीत

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!