राष्ट्रपति चुनाव में 4800 MP-MLA करेंगे वोट, आंकड़ों के जरिए समझिए

नई दिल्ली : राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) का पलड़ा विपक्ष के

उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) की तुलना में भारी नजर आ रहा है,

क्योंकि विपक्ष की कुछ पार्टियों ने भी मुर्मू को समर्थन देने का एलान किया है.

बीजेपी (BJP) ने जैसे ही द्रौपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार बनाया,

कुछ विपक्षी पार्टियां भी उनके साथ हो गई. खासकर झारखंड मुक्ति मोर्चा,

बीएसपी, उद्धव गुट और राजभर की पार्टी, ये सभी जो विपक्ष के साथ खड़े नजर आते हैं

वो सभी मुर्मू के समर्थन में आ गए. जिसके बाद मुर्मू की ताकत उम्मीद से ज्यादा बढ़ गई.

अंकगणित में द्रौपदी मुर्मू आगे निकलती दिखीं. आखिर ये कैसे हुआ,

आंकड़ों के जरिए समझिए- राष्ट्रपति चुनाव में सांसद और विधायकों को

मिलाकर कुल 10 लाख 81 हजार 991 वोट हैं.

राष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए बहुमत का आंकड़ा 5 लाख 40 हजार 996.

अब देखिए द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में कौन-कौन हैं

द्रौपदी के समर्थन में 6 लाख 66 हजार 28 वोट

BJP ने उन्हें उम्मीदवार बनाया है जिसके पास करीब साढ़े चार लाख वोट हैं. वहीं YSR कांग्रेस के करीब पैंतालीस हजार वोट भी उन्हें मिलना तय माना जा रहा है, जबकि BJD के करीब इक्तीस हजार वोट हैं. वहीं जेडीयू 14 हजार से ज्यादा वोट के साथ मुर्मू के साथ खड़ी है और अन्यों के पास 93 हजार वोट हैं. यानी कुल – 6 लाख 66 हजार 28 वोट मुर्मू के समर्थन में नजर आ रहे हैं. अन्यों में शिवसेना जिसमें उद्धव गुट और शिंदे गुट, JD(S), BSP, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), अकाली दल और SBSP शामिल है.

यशवंत सिन्हा को TMC-DMK, AAP का वोट

वहीं विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन करने वाली कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है करीब एक लाख सैंतीस हजार वोटों के साथ है. तृणमूल के पास 58 हजार से ज्यादा वोट हैं. DMK के पास करीब 45 हजार, SP के पास 27 हजार से ज्यादा वोट है. TRS के पास 24 हजार से ज्यादा वोट, AAP के पास करीब 21 हजार वोट और अन्यों के – 88 हजार 212 वोट है यानी कुल हुए 4 लाख 13 हजार 728 वोट है.

अन्यों में NCP, RJD, CPI, CPIM, AIMIM शामिल हैं. अब इन आंकड़ों की तुलना करें तो मुर्मू के पक्ष में 6 लाख 66 हजार 28 वोट पड़ने की संभावना है. तो यशवंत सिन्हा के पक्ष में 4 लाख 13 हजार 728 वोट. जबकि बहुमत के लिए चाहिए 5 लाख 40 हजार 996. यानी आंकड़े कह रहे हैं कि द्रौपदी मुर्मू शीर्ष संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली पहली आदिवासी महिला बन सकती हैं.

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img