कैश कांड में 3 कांग्रेसी विधायकों समेत 5 गिरफ्तार

हावड़ा में तीनों कांग्रेसी विधायक गिरफ्तार, गाड़ी से 48 लाख रुपए हुए थे बरामद

रांची/कोलकाता : 3 कांग्रेसी विधायक गिरफ्तार- कैश कांड में 3 कांग्रेसी विधायकों समेत 5 लोगों को बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

कांग्रेस के तीनों विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी को अरेस्ट किया है.

वहीं गाड़ी के चालक चंदन कुमार और कुमार प्रतीक (इरफान के पीए) को बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार किया.

इन पांचों को आज ही कोर्ट में पेश किया जायेगा.

शनिवार की शाम को जांच के क्रम में पुलिस ने 48 लाख कैश बरामद किया था.

कांग्रेस से तीनों विधायक सस्पेंड

कैश कांड के बाद तीनों विधायकों को कांग्रेस ने सस्पेंड कर दिया है.

यह फैसला पार्टी आलाकमान ने लिया है. वहीं कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने

अरगोड़ा थाना में तीनों विधायकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

शिकायत में सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया गया है.

उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी थे.

मामला दर्ज करने के बाद विधायक अनूप सिंह उर्फ कुमार जय मंगल ने कहा कि

4800000 रुपए कोई बड़ा अमाउंट नहीं होता है. विधायक अपने क्षेत्र का सामान खरीदने भी जा सकते हैं.

3 कांग्रेसी विधायक गिरफ्तार : हेमंत सरकार को गिराने की कोशिश- अविनाश पांडेय

झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर तीनों विधायकों को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है. हेमंत सरकार को गिराने की कोशिश हो रही है. जांच के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. इस कांड में और भी जो दोषी होंगे उनके खिलाफ भी पार्टी के द्वारा कार्रवाई की जायेगी.

झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने इसको लेकर कहा कि हमारी गठबंधन सरकार गिराने के लिए चलाया गया ‘ऑपरेशन लोटस’ असफल हो गया है. इस पूरे घटनाक्रम के लिए असम के मुख्यमंत्री को दोषी ठहराया है. अविनाश पांडे ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री ने बीते कई दिनों तक दिल्ली में डेरा हुआ था. उन्होंने हमारे किस-किस विधायक से बात की, इसकी फोन रिकॉर्डिंग समेत सभी रिकॉर्ड हमारे पास हैं, समय आने पर इसको सबके सामने लाया जाएगा.

जयराम रमेश ने बताया “ऑपरेशन लोटस”

इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि बीजेपी का “ऑपरेशन लोटस” बेनकाब हो गया. जयराम रमेश ने ट्वीट किया, “झारखंड में भाजपा का ‘ऑपरेशन लोटस’ आज की रात हावड़ा में बेनकाब हो गया. दिल्ली में ‘हम दो’ का गेम प्लान झारखंड में वही करने का है जो उन्होंने महाराष्ट्र में एकनाथ-देवेंद्र(E-D) की जोड़ी से करवाया.”

कांग्रेस के तीन विधायक रुपए के साथ पकड़े गये

बता दें कि नोटों से भरे फॉरच्यूनर गाड़ी पर सवार झारखंड 3 कांग्रेसी विधायक को शनिवार की देर शाम कोलकाता में हिरासत में लिया गया था. तीनों विधायकों में जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी, खिजरी विधायक राजेश कच्छप व कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी शामिल हैं. गाड़ी में चंदन कुमार व कुमार प्रतीक (इरफान के पीए) भी थे. सभी पूर्व मिदनापुर जा रहे थे. इसी दौरान रानीहाटी मोड़ के पास हावड़ा की ग्रामीण पुलिस ने चेकिंग के दौरान गाड़ी रोकी. जांच के क्रम में नोटों से भरे बैग मिले.

Saffrn

Trending News

Sarath में करोड़ों की सड़क पर घोटाले की गूंज, ग्रामीणों का...

Jharkhand: Sarath विधानसभा क्षेत्र के सारठ चितरा मुख्य सड़क रजवारडीह से अमजोरा तक  तकरीबन एक करोड़ की लागत से 4 किलोमीटर मुख्यमंत्री ग्राम सड़क...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद Aditya Sahu ने 3 अप्रैल को...

Jharkhand: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद Aditya Sahu आज देर शाम नई दिल्ली से रांची पहुंचते ही प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता के मीडिया को...

बिहार बना फिल्ममेकर्स की नई पसंद, अलग-अलग भाषाओं में बन रहीं...

पटना : बिहार राज्य में 45 फिल्मों की शूटिंग को मंजूरी मिली है। ये फिल्में भोजपुरी, हिंदी, मगही और हिंदी-मैथिली जैसी कई भाषाओं में...

RJD नेता कैलाश यादव का दावा, झारखंड में अपने दम पर...

Bokaro: झारखंड में गठबंधन के भीतर सब ठीक नहीं चल रहा है। जहां एक ओर झामुमो-कांग्रेस एक साथ नहीं दिख रहे हैं वहीं अब...

बढ़ती गर्मी में बदला आंगनबाड़ी का समय, सुबह 7:30 बजे से...

पटना : राज्य भर में तेजी से बढ़ रही गर्मी और लू की आशंका को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में बदलाव...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img