गढ़वा: नगर उंटारी थाना क्षेत्र के जतपुरा गांव के समीप हुए भीषण सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई है। घटना गुरुवार करीब रात डेढ़ बजे की है।
Highlights
सभी मृतक सिरियाटोंगर के रहने वाले हैं। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार एक टेंपू पर सवार होकर उक्त गांव के 10-12 लोग शक्तिपुंज एक्सप्रेस पकड़ने नगर ऊंटरी रेलवे स्टेशन जा रहे थे।
इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही मालवाहक ट्रक से टक्कर हो गई। एक मृतक राजकुमार राम का शव अनुमंडलीय अस्पताल में है जबकि 4 शव सदर अस्पताल में है। और घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।