Nawada में 7 परिवारों ने किया घर वापसी, प्रलोभन में फंस कर बने थे ईसाई

नवादा: नवादा में इन दिनों धर्मान्तरण का मामला काफी तेजी से सामने आ रहा है। नवादा के कई गांवों में कई परिवारों ने ईसाई धर्म को अपना लिया है। बताया जा रहा है कि इन परिवारों को तंत्र मन्त्र से इलाज और अन्य प्रलोभन दे कर धर्मांतरण कराया जाता है। ऐसे धर्मान्तरित 07 परिवारों को बजरंग दल के सहयोग से वापस हिन्दू धर्म में परवर्तन कराया गया। मामला नवादा के कौआकोल के सिंघना गांव की है जहां कुछ परिवारों को प्रलोभन दे कर ईसाई धर्म में धर्मांतरित करवाया गया था।

मामला सामने आने के बाद स्वामी सर्वानंद शिष्य प्रचार मंडल बिहार के अध्यक्ष देवेंद्र शास्त्री और बजरंगदल के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में इन परिवारों को वापस हिन्दू धर्म में परिवर्तित करवाया गया। इस दौरान लोगों ने बताया कि वे लोग दलित हैं और कुछ लोगों ने उन्हें तरह तरह के प्रलोभन दे कर ईसाई धर्म में परिवर्तित करवाया था। उन्होंने बताया कि उन्हें बताया गया था कि ईसाई धर्म मानने से उन्हें काफी लाभ होगा। उन्हें बीमारी नहीं होगी और अगर कोई बीमार है तो उसकी बीमारी तंत्र मंत्र से दूर करवा दिया जायेगा। लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि उनके साथ छलावा हुआ तो फिर उन लोगों ने घर वापसी का निर्णय लिया।

लोगों ने कहा कि हम सनातनी थे, हैं और सनातनी रह कर ही अपना जीवन व्यतीत करेंगे। वहीं देवेंद्र शास्त्री ने कहा कि सनातन में पाखंड अंधविश्वास और कुरीतियों की कोई जगह नहीं है। इन लोगों के चक्कर में फंसकर लोग अपने धर्म व संस्कृति से विमुख हो सकते हैं। कुछ दिन पहले विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कैलाश विश्वकर्मा जितेंद्र प्रताप जीतू समेत दर्जनों सनातनियों ने सिंघना गांव में धर्मांतरण के खिलाफ बैठक की थी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   East Champaran में भारी मात्रा में स्पिरिट के साथ 5 को दबोचा

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Nawada Nawada Nawada Nawada

Nawada

Nepal Flood 2026: नेपाल जलप्रलय में आदापुर के एक ही परिवार...

Nepal Flood 2026, पूर्वी चंपारण: नेपाल में आए भीषण जलप्रलय के बीच बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर प्रखंड से बेहद दर्दनाक खबर...

RIMS Admission 2026 : रिम्स में MBBS की 250 सीटों पर...

RIMS Admission 2026 रांची: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में एमबीबीएस की 250 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शनिवार, 29 अगस्त से शुरू होगी। इनमें स्टेट कोटा...

Jairam Mahto Arrest: जयराम महतो पर बढ़ा पुलिस का दबाव, 5...

Jairam Mahto Arrest, धनबाद: बरवाअड्डा थाना प्रभारी के साथ कथित गाली-गलौज, धमकी और थाना कार्यालय में तोड़फोड़ के मामले ने अब तूल पकड़ लिया...