जमशेदपुर में शहीद निर्मल महतो की 73 वीं जयंती मनी

जमशेदपुरः आज अमर शहीद निर्मल महतो की 73 वीं जयंती है. इस मौके पर राज्य भर में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। जमशेदपुर के कदमा उलियान स्थित निर्मल महतो के समाधि स्थल पर उन्हें नमन करने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, सांसद विद्युत वरण महतो, ईचागढ़ विधायक सविता महतो सहित आम से लेकर खास लोग दिनभर आते रहे।

शहीद निर्मल महतो के जीवनी से प्रेरणा लेनी चाहिए-अर्जुन मुंडा

शहीद निर्मल महतो 22Scope News

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शहीद निर्मल महतो के जीवनी से प्रेरणा लेने की बात कही। साथ ही उनके साथ बिताए समय को याद किया। उन्होंने स्व. निर्मल महतो को झारखंड आंदोलन का अग्रणी नायक बताया है। साथ ही पंडित मदन मोहन मालवीय, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी और प्रभु ईसा मसीह के जयंती पर उन्हें नमन किया।

महाजनी प्रथा उन्मूलन का सबसे बड़ा नायक थे निर्मल महतो-बन्ना गुप्ता

शहीद निर्मल महतो 3 22Scope News

वहीं स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्व. निर्मल महतो को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें महाजनी प्रथा उन्मूलन का सबसे बड़ा नायक बताया और उनके सपनों का झारखंड बनाने का संकल्प लिया।

निर्मल महतो के उद्देश्य की पूर्ति आज तक नहीं हुई-सांसद विद्युत वरण महतो

जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने बिष्टुपुर चमरिया गेस्ट हाउस के समीप स्थित स्व. निर्मल महतो की प्रतिमा पर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके सपनों का झारखंड बनाने का प्रण लिया। उन्होंने बताया कि जिस उद्देश्य की पूर्ति के लिए अलग झारखंड राज्य का गठन हुआ और निर्मल महतो ने अपनी शहादत दी वह आज भी अधूरा है।

शहीद निर्मल महतो 2 22Scope News

ये भी पढ़ें- सांसद व विधायक ने किया करोड़ों के सड़कों का किया शिलान्यास

साथ ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को भी नमन किया। सांसद ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के कारण ही अलग झारखंड राज्य का सपना साकार हुआ। आज दोनों महापुरुषों की जयंती के मौके पर पूरा राज्य उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!