बिहार में डूब गयी 8 जिंदगी, लापरवाही पड़ी भारी

पटना : बिहार के विभिन्न जिलों में डूबने से आठ लोगों की मौत हो गई.

मोतिहारी के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 5 लोगों की मृत्यु हुई.

वहीं पटना के दानापुर में एक और मधुबनी में दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई.

इस घटना के बाद परिजनों में मातम छाया हुआ है.

बता दें कि लगातार हो रही बारिश के कारण कई नदियां उफान पर है.

मोतिहारी में डूबने से दो सगी बहनों सहित 5 की मौत

motihari 1 22Scope News

जिले में विभिन्न थाना क्षेत्रों में डूबने से दो सगी बहनों सहित पांच लोगों की मौत हो गई है.

इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.

बताया जाता है कि जिले के सुगौली थाना क्षेत्र में डूबने से तीन लोगों की मौत हुई,

वहीं मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में दो लोगों की मौत हुई है.

नहाने के दौरान दो सगी बहनों की हुई मौत

पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है.

वहीं सुगौली थाना क्षेत्र के नकरदेई गांव की रेशमा और

आशिया अपनी सहेलियों के साथ तालाब में स्नान करने गई थी.

नहाने के दौरान दोनों बहन गहरे पानी में चली गई और दोनों डूबने लगी. तालाब के पास मौजूद ग्रामीण डूब रही दोनों बहनों को जब तक बाहर निकालते तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी.

वृद्ध की डूबने से हुई मौत

मिली जानकारी के अनुसार सुगौली नगर पंचायत के बिशुनपुरवा पोखर में भैंस को नहलाने ले गए वृद्ध की डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान बिशुनपुरवा के रघुवर महतो के रूप में हुई है. इधर बंजरिया थाना क्षेत्र के सिसवा से निकली कलश यात्रा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लोखनाथपुर से हो कर गुजरने वाली त्रिभुवन नदी पर पहुंची. जलबोझी के दौरान कुछ युवक नदी में स्नान करने लगे. जिस दौरान बिटटू कुमार और नीरज कुमार गहरे पानी में चले गए. बिटटू के शव को ग्रामीणों ने गोताखोर के मदद से निकाल लिया है. लेकिन नीरज के शव को एसडीआरएफ की टीम ने कई घंटे के मशक्कत के बाद नदी से खोज कर निकाला. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

नदी के जलस्तर में इजाफा

गौरतलब है कि पूर्वी चंपारण जिला के अलावा नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण जिला से होकर बहने वाली कई बड़ी नदियां उफान पर है. वहीं नदी के जलस्तर में भारी इजाफा हुआ है. एक तरफ गंडक नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है. वहीं, दूसरी ओर बागमती नदी भी उफान पर हैं. बागमती नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी होने से उसका पानी जिला के दर्जनों गांव में फैल गया है.

इस संबंध में आपदा पदाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि आपदा नियंत्रण कक्ष से जानकारी प्राप्त हुई है. सभी मृतकों के आश्रितों से उनका ब्यौरा प्राप्त किया जा रहा है. और सभी की पोस्टमार्टम हो रही है. मृतकों के परिजनों को चार लाख आपदा राहत से उपलब्ध करायेंगे.

patna12 22Scope News

दानापुर: गंगा नदी में नहाने के क्रम में युवक की हुई मृत्यु

patna1 22Scope News

दानापुर के गुरुद्वारा घाट स्थित गंगा नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान गुरुद्वारा रोड के रहने वाले 18 वर्षीय आशीष कुमार के रूप में हुई है. घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि मृतक अपने दोस्तों के साथ गंगा नदी में नहाने गया था. नहाने के क्रम में वो डूब गया. घंटों मशक्कत करने के बाद स्थानीय गोताखोरों ने शव को गंगा नदी से बाहर निकला. घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है.

मधुबनी: दो बच्चे की डूबने से मौत

madhubani 22Scope News

एंकर मछली मारने के दौरान दो बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई. सूचना पर गोताखोर को प्रशासन के सहयोग से बुलाया गया. जहां एक बच्चे का शव पानी से निकाला गया. वही दूसरे के शव की तलाश जारी है. घटना को लेकर के पूरे गांव में मातम छाया हुआ है.

रिपोर्ट: शक्ति/पंकज राज/अमर कुमार

अस्पताल की लापरवाही, 2 दर्जन से अधिक लोगों की आंखे हुई खराब

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img