परीक्षा में 80 प्रतिशत परीक्षार्थी फेल,अब हाेगा ये…


रांची: बीएससी बेसिक नर्सिंग के सप्लीमेंट्री परीक्षा में लगभग 80 प्रतिशत परीक्षार्थी फेल कर गए थे। इन फेल परीक्षार्थियों में कुछ की उत्तर पुस्तिकाओं को रिव्यू किया जाएगा कि परीक्षकों द्वारा मूल्यांकन ठीक से हुआ है या नहीं।

इस कार्य के लिए मेडिकल डीन को अधिकृत किया गया है। बुधवार को कुलपति डॉ. अजीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में एग्जाम बोर्ड की बैठक हुई, जिसमें चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया। बताते चलें बीएससी नर्सिंग फर्स्ट इयर की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के के लिए लिए बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (एम्स) में भेजा गया था। इसमें काफी संख्या में परीक्षार्थी फेल कर
गए या अपेक्षा के अनुसार के अंक नहीं मिले। इसके बाद फेल और अंकों से असंतुष्ट परीक्षार्थियों सप्लीमेंट्री एग्जाम का आयोजन किया गया। सप्लीमेंट्री परीक्षा की भी उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए बीएचयू के एम्स भेजा गया। इसमें 80 प्रतिशत यानि लगभग 500 परीक्षार्थी फेल कर कर गए हैं।

परीक्षार्थियों का कहना है कि मूल्यांकन में लापरवाही बरती गई है। बैठक में वीसी के अलावा परीक्षा नियंत्रक डॉ. आशीष कुमार झा, ह्यूमिनिटी डीन डॉ. अर्चना दुबे, सोशल साइंस डीन डॉ. पारस कुमार चौधरी, साइंस डीन डॉ. अरुण कुमार, कॉमर्स डीन डॉ. एके चट्टोराज, मेडिकल डीन डॉ. विद्यापति, डॉ. धीरेंद्र त्रिपाठी, डॉ. विकास कुमार, डॉ. अरुण कुमार समेत अन्य थे।

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...