CTET Exam के दौरान दो महिला समेत 12 फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार, महज…

दरभंगा: नीट यूजी परीक्षा में पेपर लीक का मामला थमा नहीं है और राज्य समेत केंद्र की सरकार परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त नियम बनाने में जुटी हुई है। इसी बीच एक बार फिर दरभंगा में दो महिला समेत 12 मुन्ना भाई को पुलिस ने दबोचा है। रविवार को दरभंगा के विभिन्न सेंटर पर सीटीईटी परीक्षा के दौरान दूसरे के बदले परीक्षा देते हुए दो महिला समेत 12 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी के विरुद्ध लहेरियासराय, बहादुरपुर और सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार नकली परीक्षार्थियों से जब बायोमेट्रिक मशीन में अंगूठा लगवाया गया तो इनके फिंगर प्रिंट मैच नहीं कर रहे थे लेकिन बावजूद इसके सभी खुद को ही परीक्षार्थी बता रहे थे। केंद्राधीक्षक के सख्ती से पूछताछ के बाद सबने अपनी गलती स्वीकार कर ली जिसके बाद सभी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

बता दें कि सीटीईटी परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। सभी मुन्ना भाइयों को शहर के प्लस टू एमएल एकेडमी स्कूल से दो, जिला स्कूल से दो, एंजेल हाई स्कूल से दो, बहादुरपुर थाना के भैरोपट्टी के नोट्रेडम इंटरनेशनल स्कूल से एक, सदर थाना के दरभंगा पब्लिक स्कूल दिल्ली मोड़ से एक मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार फर्जी परीक्षार्थियों से पूछताछ में पता चला कि सभी महज पचास हजार रूपये के बदले असली छात्र के बदले परीक्षा दे रहे थे।

https://youtube.com/22scope

यह भी पढ़ें- Rain की वजह से 2 दिनों के लिए रोकी गई चारधाम यात्रा

77वें जन्मदिन 77वें जन्मदिन 77वें जन्मदि77वें जन्मदिन77वें जन्मदिनन
CTET Exam CTET Exam CTET Exam

CTET Exam

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...