पटना : बिहार सरकार ने अधिकारियों के तबादले का कार्यक्रम जारी रखा है। बिहार में नौ IAS अधिकारियों का तबादला किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। औरंगाबाद, किशनगंज, शिवहर, मुंगेर और सासाराम समेत कई जिलों के डीएम बदले गए हैं।
बता दें कि मुंगेर के जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह, पंकज कुमार को बनाया शिवहर का जिलाधिकारी बनाये गए हैं। जमुई के जिलाधिकारी राकेश कुमार को बनाया गया है। मिथिलेश मिश्र प्राथमिक शिक्षा के निदेशक बने। रोहतास के जिधाधिकारी नवीन कुमार बने। वहीं औरंगाबाद के जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री बने। धर्मेंद्र कुमार अपर सचिव नगर विकास विभाग बने। राज्य स्वास्थ्य समिति के निदेशक सुहर्ष भगत बने जबकि तुषार सिंगला किशनगंज के नए जिलाधिकारी बने।
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट







