आरटीआई कार्यकर्ता की हत्या की जाँच के लिए पहुंचे एसपी

मोतिहारी : आरटीआई एक्टिविस्ट विपिन अग्रवाल हत्याकांड की जांच को लेकर एसपी नवीन चंद्र झा हरसिद्धि पहुंचे.एसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया.साथ हीं एसपी ने हरसिद्धि थाना में लगभग चार घंटे तक विपिन हत्याकांड के मामले में अरेराज डीएसपी अभिनव धिमन समेत स्थानीय पुलिस अधिकारियों से अब तक हुई जांच की जानकारी ली.देर रात तक इस हत्याकांड की जांच रिपोर्ट की समीक्षा करने के बाद एसपी ने पुलिस अधिकारियों को कई निर्देश दिए.एसपी ने बताया कि घटना के हर पहलू पर जांच किया जा रहा है.जल्द हीं विपिन हत्याकांड का उद्भेदन कर दिया जाएगा.

बतादें कि जिला के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में बाइक सवार अपराधियों ने शुक्रवार की दोपहर में आरटीआई कार्यकर्ता विपिन अग्रवाल को प्रखंड कार्यालय के पास गोलियों से भून दिया.विपिन को चार गोलियां लगी थी.गोली मारने के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए भाग खड़े हुए.घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी विपिन अग्रवाल को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया.जहां से विपिन को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल लाने के क्रम में विपिन अग्रवाल की मौत हो गई.विपिन हत्याकांड की जांच करने एसपी नवीन चंद्र झा शनिवार के शाम में हरसिद्धि पहुंचे और विपिन हत्याकांड की जांच की प्रगति के बारे में जानकारी ली.

Rupi Soren Remark: वायरल वीडियो के बाद बवाल, रूपी सोरेन पर...

Rupi Soren Remark, गढ़वा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी...

Magadh Mine Raid: 5 हाइवा, ओवरलोड कोयला और फरार चालक… मगध...

Magadh Mine Raid: चतरा के मगध परियोजना में ओवरलोड कोयला लेकर संदिग्ध रूप से बाहर निकल रहे पांच हाइवा वाहनों को CISF ने पकड़...

Ranchi Crime: बरियातू में सुबह की सैर पर निकली महिला से...

रांची के बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में सुबह सैर पर निकली महिला से बाइक सवार दो अपराधियों ने पिस्तौल दिखाकर 2 लाख से अधिक की...