बेरमोः चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के घटियारी पंचायत के गोसाईडीह जोरिया में एक बड़ी दुर्घटना टल गयी, एक ट्रैक्टर में सवार चालक और मजदूर बाल-बाल बच गएं. बताया जा रहा है कि यदि ट्रैक्टर पुलिया में फंस कर नहीं झूलता तो बड़ा हादसा हो सकता है.
बताया जा रहा है कि जोरिया पुलिया पर चढ़ने के क्रम में चालक ने अपना बैलेंस खो दिया और ट्रैक्टर पीछे की ओर खिसकने लगा. ट्रैक्टर को उठाने की प्रक्रिया की जा रही है।.
रिपोर्टः मनोज कुमार


















