Advertisment

पति को न्याय दिलाने महिलाओं के साथ पत्नी पहुँची एसपी दरबार

गोपालगंज : कुचायकोट थाना क्षेत्र के बल्थरी गाँव मे हुए पिछले दिनों गोलीबारी में नामजद अभियुक्त को न्याय दिलाने के लिए उसकी पत्नी कई महिलाओं के साथ एसपी के आवास पहुँची. इस दौरान उन्होंने एसपी से मिल कर अपने पति को बेकसूर बताते हुए मामले की जांच कर न्याय की मांग की.

दरअसल 23 सितम्बर की रात बल्थरी गाँव में गोली-बारी की घटना को अंजाम दिया गया. इस घटना में एक महिला समेत चार लोग जख्मी हो गए थे, जिनका ईलाज सदर अस्पताल में कराया गया. वही एक की स्थिति को नाजुक देखते हुए चिकत्सकों ने बेहतर ईलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया था. वही इस मामले में भोपतापुर पंचायत के मुखिया और पैक्स अध्यक्ष अखिलेश शाही समेत कई लोगो पर मामला दर्ज किया गया था. जिसके बाद  पुलिस ने कार्यवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

इस घटना के बाद अखिलेश शाही की पत्नी सीमा देवी समेत दर्जनों से ज्यादा महिला एसपी आनंद कुमार के आवास पर पहुँची और एसपी से मुलाकात करने की मांग पर अड़ी रही. एसपी आवास पहुँची अखिलेश शाही की पत्नी सीमा देवी ने बताया कि आरोपियो द्वारा एक लड़की के साथ छेडख़ानी की गयी थी जिससे आरोपियों के बीच पीड़ित लोगों का विवाद चल रहा था. इस विवाद को अखिलेश शाही समझा बुझा कर खत्म करने जा रहे थे तभी आरोपियों द्वारा उनकी गाड़ी पर हत्या की नियत से फायरिंग की गयी. लेकिन किसी तरह उन्होंने भाग कर अपनी जान बचाई और पुलिस ने उन्हें ही गिरफ्तार कर लिया.

रिपोर्ट : आशुतोष तिवारी

Kosi Mechi River Link Project: कोसी-मेची रिवर लिंक परियोजना से सीमांचल...

Kosi Mechi River Link Project, Patna: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सिंचाई और जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में कोसी-मेची अंतःराज्यीय रिवर...

Hajipur Electricity Projects 2026: हाजीपुर में ऊर्जा सचिव का दौरा, बिजली...

Hajipur Electricity Projects 2026: बिहार ऊर्जा विभाग के सचिव-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) अजय यादव ने बुधवार को हाजीपुर जिले...

Jharkhad JPSC Radd News: JPSC नियुक्ति रद्द करने के आदेश को...

Jharkhad JPSC Radd News, रांची: झारखंड सरकार की ओर से नियुक्तियां रद्द करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। 11वीं से...