झरिया : सुदामडीह थाना अन्तर्गत लोकोबाजार रेलवे कॉलोनी में रहने वाली मंजू देवी से दिनदहाड़े मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने चेन छिनतई की घटना को अंजाम देते हुए रफूचक्कर हो गए. भीड़ भाड़ वाले इलाकों में इस तरह की घटना का अंजाम देना कहीं ना कहीं प्रशासन की पोल खोलती हुई नजर आ रही है. घटना के बाद सभी लोग आश्चर्य है कि इस तरह से मेन रोड और भीड़ भरे इलाकों में इस तरह की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी का रफूचक्कर हो जाना यह कहीं ना कहीं प्रशासन का सवालिया निशान पैदा खड़ा करता है.
इस घटना के सम्बंध में भुक्तभोगी मंजू देवी ने बताया कि वह पड़ोस की महिला के साथ लोकोबाजार हटिया से सब्जी खरीदकर घर को लौट रही थी, तभी दो अपराधी अपाची मोटरसाइकिल से वहां आये. दोनों ने हेलमेट पहना हुआ था ,दो तीन बार उन्होंने महिला का चक्कर लगाया . मंजू देवी के घर के समीप पहुंचते ही अपराधियों ने मंजू देवी के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गया.
अपराधी पाथरडीह थाना की ओर फरार हो गए.महिला ने चेन की कीमत 60 हज़ार बताई जो की 11ग्राम का है.वही घटना की सूचना मिलने पर सुदामडीह पुलिस मौक़े पर पहुँच घटना की जानकारी ली और जाँच में जुट गई.


















