1932 खतियान सहित कई मुद्दों पर रामटहल चौधरी ने सरकार को घेरा

पैसे की लालच में शराब बेच रही है हेमंत सरकार

रांची : पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई मुद्दों पर हेमंत सरकार को घेरा. उन्होंने अलग झारखंड राज्य की बात करते हुए कहा कि आज जो झारखंड की स्थिति है उस पर राजनीति नहीं करेंगे, जो सच्चाई है वहीं बोलेंगे. जो अलग राज्य का सपना हमलोगों ने देखा था कि आने वाला दिन बेहतर होगा और हम विकास के रास्ते पर चलकर आगे बढ़ेंगे, परंतु आज राज्य के 22 साल हो गए हैं लेकिन सारे सपने अधूरे हैं. अगर अटल बिहारी वाजपेई नहीं होते तो अलग राज्य झारखंड नहीं मिलाता, क्योंकि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव नहीं चाहते थे कि झारखंड राज्य का गठन हो.

अलग राज्य बना कर हमलोगों ने की गलती

रामटहल चौधरी ने कहा कि झारखंड को अलग राज्य बनाने के लिए कई उद्देश्य था, लेकिन अब लगता है कि क्या अलग राज्य बना कर हम लोगों ने गलती की है? यहां पर्यटक स्थल और प्राकृतिक संसाधन से भरपूर है, फिर ये राज्य पिछड़ा है.

ramtahal12 22Scope News

पिछड़े वर्ग को नहीं मिला आरक्षण- रामटहल चौधरी

उत्तर प्रदेश में भी हाईकोर्ट ने नहीं माना तो सुप्रीम कोर्ट ने कहा की जब तक पिछड़ों को आरक्षण नहीं देते हो तब तक चुनाव स्थगित रहेगा, उसी प्रकार झारखंड में भी होना चाहिए. समाज के पिछड़ा वर्ग आरक्षण को लेकर ठगा महसूस करते हैं. हेमंत सरकार ने घोषणा की कि 27 प्रतिशत आरक्षण पिछड़े वर्ग को मिलेगा, लेकिन सिर्फ बोलने से नहीं, करना भी पड़ेगा.

रामटहल चौधरी ने की जातिगत जनगणना की मांग

पूर्व सांसद ने जातिगत जनगणना की मांग की है. उन्होंने कहा अभी तक राज्य में जातिगत जनगणना नहीं हुआ है. जिस वजह से पता नहीं चलता है किसकी कितनी संख्या है. इसलिए मैं मांग करता हूं कि जैसे अन्य राज्यों में यह मांग हो रहा है वैसे ही यहां भी जाति के आधार पर जनगणना हो, इसके बाद चुनाव करायी जाय.

स्पष्ट नियोजन नीति बने

उन्होंने कहा कि स्पष्ट नियोजन नीति बनाया जाए. जिसमें तृतीय और चतुर्थ वर्ग कर्मचारी झारखंड के होने चाहिए. नीति को स्पष्ट और संविधान सम्मत बनाना होगा ताकि वह हाईकोर्ट से रद्द ना हो. झारखंड अलग होने के बाद भी राज्य के लोग अन्य राज्यों जाकर काम करते हैं.

हम चाहते हैं कि झारखंड के लोगों को यहीं पर रोजगार मिले. सरकार बोलती है सभी पदों को भर देंगे, लेकिन बहुत सारे पद खाली है. सरकार नियुक्ति नहीं कर रही है, सिर्फ बेरोजगारी बढ़ा रही है. विस्थापन नीति भी बनाना चाहिए, ताकि विस्थापित लोगों को इसका लाभ मिल सके

हवा पर बात करने से राज्य का नहीं होगा भला

रामटहल चौधरी ने कहा कि 1932 का खतियान विधानसभा से पारित किया गया है, लेकिन उसके बाद अगर रद्द होता है तो उसको देखना चाहिए. मेरा मानना है कि नीति को लागू कीजिए और यहां के लोगों को रोजगार दीजिए. किसी से कोई द्वेष नहीं है. काम कीजिए हवा पर बात करने से राज्य का भला नहीं होगा.

सरकार नहीं ले पा रही एक भी निर्णय

बालू के चलते सरकार काम भी बंद हो गया. सरकार एक भी निर्णय नहीं ले पा रही है. अगर पार्टी कुछ गलत करता है तो मैं पार्टी को लेकर जरूर कहूंगा. पैसे की लालच में सरकार शराब बेच रही है. इससे शर्म की बात कुछ हो ही नहीं सकती है. झारखंड को सिर्फ लूटने के लिए बनाया गया है. झारखंडवासियों के लिए नहीं बना है.

शिक्षकों की नहीं हो रही नियुक्ति

उन्होंने कहा कि स्कूल बनाने से कुछ नहीं होता है. शिक्षक भी होना चाहिए. इसके लिए शिक्षकों की नियुक्ति होनी चाहिए. 50000 शिक्षकों की नियुक्ति झारखंड में होने वाली थी पर वह लोग लंबे समय से बैठे हुए हैं. जेपीएससी की नियमित परीक्षाएं हो.

एचईसी को करे मदद- रामटहल चौधरी

एचईसी के मामले पर पूर्व सांसद ने कहा कि एचईसी को मदर इंडस्ट्री कहा जाता है, लेकिन उसकी हालत खराब हो गई है. 25000 से 30000 लोग वहां काम करते थे, लेकिन अब सिर्फ 2000 लोग बचे हैं, फिर भी उन्हें वेतन नहीं मिल रहा है. भारत सरकार का एकमात्र सबसे बड़ा इंडस्ट्री है, इसको बचाए. लोगों को रोजी-रोटी मिले उसको लेकर कुछ विकल्प ढूंढना चाहिए.

अब युवा जग रहा है. अगर ऐसी स्थिति रही तो स्थिति खराब हो जाएगी. महिलाओं के साथ जो घटना घट रही है राज्य में वह बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है. इसलिए सरकार को कड़े कानून बनाना चाहिए ताकि अपराधियों में डर हो.

रिपोर्ट: करिश्मा सिन्हा

Samrat Choudhary:विश्वेश्वरैया जयंती पर CM सम्राट चौधरी ने किया नमन, राजकीय...

 पटना में भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर राजकीय समारोह हुआ। राज्यपाल और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कियाSamrat...

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...

Agniveer Missing:चंडीगढ़ ड्यूटी ज्वाइन करने निकला Agniveer रहस्यमय तरीके से लापता,...

रांची का अग्निवीर रोहन भुटकुमार चंडीगढ़ कैंट में ड्यूटी ज्वाइन करने जाते समय लापता हो गया। मां ने टैक्सी चालक पर मारपीट और सामान...