टी20 के बाद वनडे सीरीज की तैयारी में जुटी टीम इंडिया

गुवाहाटी : भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खत्म हो चुकी है और अब दोनों टीमें वनडे सीरीज की तैयारी में जुट गई हैं. इस सीरीज का पहला मुकाबला 10 जनवरी को गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. 5 दिनों के अंदर तीन मुकाबले खेले जाएंगे. तीनों मुकाबले डे-नाइट होंगे.

टी20 सीरीज: जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की वापसी

टी20 सीरीज के मुकाबले वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड काफी बदली हुई नजर आने वाली है. इस सीरीज में सीनियर खिलाड़ियों की वापसी हो रही है. रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैचों में मोर्चा संभाले नजर आएंगे. जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी भी इस सीरीज से वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं. उधर, श्रीलंका की टीम में ज्यादा बदलाव नहीं है.

odi1 22Scope News

भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

पहला वनडे: 10 जनवरी, दोपहर 1.30 बजे (बालसपारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी)
दूसरा वनडे: 12 जनवरी, दोपहर 1.30 बजे (ईडन गार्डंस, कोलकाता)
तीसरा वनडे: 15 जनवरी, दोपहर 1.30 बजे (ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम)

टी20 सीरीज: कहां देखें लाइव मुकाबले?

भारत-श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के सभी मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनल्स पर लाइव टेलीकास्ट किए जाएंगे. इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी+हॉटस्टार एप पर उपलब्ध रहेगी.

Saffrn

Trending News

किस गांव में कौन-सी शिकायत लंबित? अब सब दिखेगा डैशबोर्ड पर

पटना : ग्रामीण विकास विभाग ने संचालित अपनी योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन और पारदर्शिता अपनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने...

‘एक साल में 10 लाख महिलाओं का भरोसा बनी पिंक बस’

पटना : राज्य में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल 'पिंक बस' को शुरू हुए एक वर्ष पूरे हो...

सहयोग शिविर : अब हर विभाग में बनेगा ‘सहयोग सेल’, गांवों...

पटना : ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की समस्या समाधान करने के लिए आयोजित होने वाले सहयोग शिविर को लेकर सभी विभागों में सहयोग सेल...

पैदल चलकर कार्यालय पहुंचे मंत्री, पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

पटना : ईंधन की खपत में कमी लाने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देते हुए पंचायती राज मंत्री...

निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, घूसखोर जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुपरी नगर परिषद कार्यालय में तैनात जूनियर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img