Advertisment

मतदान से पहले दो गुटों में भिड़ंत, एसआई घायल

बेतियाः मनुआपुल थाना क्षेत्र में पंचायत चुनाव मतदान से  पहले दो गुटों के बीच हिंसक झड़प की खबर है.  दोनों गुटों के बीच जारी मारपीट को रोकने पहुंचे एसआई, रामबाबू चौधरी भी इस हिंसा का शिकार हो गए. 

बताया जा रहा है कि मुखिया प्रत्याशी सरोज देवी के पति राजन कुमार द्वाराअपने समर्थकों के साथ मतदाताओं को डराया-धमकाया जा रहा था,  जब इसका विरोध निवर्तमान मुखिया धर्मशीला देवी के समर्थकों द्वारा किया गया,  तब दोनों पक्षों में झड़प शुरू हो गई. मारपीट को रोकने पहुंचे  एएसआई रामबाबू चौधरी पर भी भीड़ ने हमला कर दिया. हमले में घायल एएसआई का इलाज बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में चल रहा है.  इस पंचायत में 29 सितंबर को चुनाव होना है. उसके पहले इस हिंसक झड़प से मतदाताओं के बीच  तनाव का माहौल है.

बेतिया एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि मनुआपुल थाना क्षेत्र में दो प्रत्याशी आपस में भिड़ गए. इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे मनुआपुल थाना के एएसआई हमला किया गया.   इस मामले में मनुआपुल थाने में प्राथमिकी दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

रिपोर्टः जीतेन्द्र

Kosi Mechi River Link Project: कोसी-मेची रिवर लिंक परियोजना से सीमांचल...

Kosi Mechi River Link Project, Patna: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सिंचाई और जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में कोसी-मेची अंतःराज्यीय रिवर...

Hajipur Electricity Projects 2026: हाजीपुर में ऊर्जा सचिव का दौरा, बिजली...

Hajipur Electricity Projects 2026: बिहार ऊर्जा विभाग के सचिव-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) अजय यादव ने बुधवार को हाजीपुर जिले...

Jharkhad JPSC Radd News: JPSC नियुक्ति रद्द करने के आदेश को...

Jharkhad JPSC Radd News, रांची: झारखंड सरकार की ओर से नियुक्तियां रद्द करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। 11वीं से...