जमशेदपुर में 2 साल बाद होगा विशाल टुसू मेले का आयोजन

टुसू की प्रतिमा और चौड़ल होगा मुख्य आकर्षक का केंद्र

जमशेदपुर : जिले में दो साल बाद विशाल टुसू मेले का आयोजन होगा. गोपाल मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टुसू की प्रतिमा और चौड़ल मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा. इसकी जानकारी झारखंडवासी एकता मंच के संयोजक सह सांसद विद्युत वरण महतो तथा मुख्य संयोजक आस्तिक महतो ने दी. उन्होंने कहा कि 21 जनवरी को दो वर्षों के अंतराल के बाद बिष्टुपुर गोपाल मैदान में पुनः ढोल, मांदर, धमसा की आवाज गूंजेगी. इसे लेकर लोगों में काफी उत्साह है और उम्मीद से अधिक लोगों के जुटान होने की उम्मीद है. वे आज सोनारी स्थित में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.

जमशेदपुर : कार्यक्रम की तैयारी पूरी

उन्होंने बताया कि आयोजन की तैयारी लगभग अंतिम चरण में है. आयोजन स्थल में पंडाल का निर्माण जारी है. उक्त मेला में राजनीति व समाज के कई गण्यमान्य लोग शिरकत करेंगे. इसकी शुरुआत वर्ष 2006 में पूर्व सांसद स्व. सुनील महतो, राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व. सुधीर महतो के साथ मिलकर की गई थी, जिसे आज भी कायम रखा गया है. टुसू मेला में आकर्षक प्रतिमा, चौड़ल लेकर आनेवालों को आकर्षक इनाम राशि तय किये गये हैं. साथ ही बुढ़ी गाड़ी, नाच तथा व्यक्तिगत साज-सज्जा करने में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले को पुरस्कृत किया जाएगा.

tusu1 22Scope News

टुसू मेला में दिखेगा मिनी भारत का नजारा

आस्तिक महतो ने बताया कि 21 को होनेवाले विशाल टुसू मेला में मिनी भारत का नजारा दिखेगा. यहां झारखंड के कई जिलों के अलावा पश्चिम बंगाल तथा ओड़िशा के भी टुसू प्रेमी जुटते हैं. पूर्व में एक से डेढ़ लाख लोगों का जुटान होता था. कोरोना पर आंशिक राहत के बाद उम्मीद है कि दो से ढाई लाख लोगों का जुटान होगा. यह मेला अपनी संस्कृति, परंपरा को बचाये रखने का एक माध्यम है, जिसमें सभी जाति व धर्म के लोग शामिल होते हैं.

जमशेदपुर : इनाम की राशि तय

आयोजकों ने बताया कि टुसू, चौड़ल और बुढ़ी गाड़ी नाच में अव्वल आनेवालों को आकर्षक इनाम दिए जाएंगे. टुसू के प्रथम विजेता को 31 हजार, द्वितीय-25 हजार, तृतीय-20 हजार, चतुर्थ- 15 हजार, पंचम-11 हजार, षष्टम-7 हजार व सप्तम विजेता को 5 हजार नगद राशि दी जाएगी. इसी तरह चौड़ल में प्रथम- 25 हजार, द्वितीय-20 हजार, तृतीय-15 हजार व चतुर्थ विजेता को 11 हजार की राशि मिलेगी. बुढ़ी गाड़ी नाच में प्रथम-15 हजार, द्वितीय-11 हजार, तृतीय-7 हजार व चतुर्थ विजेता को 5 हजार नगद राशि मिलेगी. इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रुप में निश्चित राशि दी जाएगी.

रिपोर्ट: लाला जब़ी

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...