11 सौ लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्करों में हड़कंप

कटिहार: जिले की कोढ़ा थाना क्षेत्र स्थित पवई पीरगंज के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर वाहन चेकिंग के दौरान स्थानीय पुलिस ने एक पिकअप वाहन से करीब 11 सौ लीटर विदेशी शराब बरामद किया है.पंचायत चुनाव के पहले इस बड़े कारवाई से शराब माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया है. सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस को यह सूचना मिली थी कि  कोलासी थाना होते हुए एक शराब से भरा पिकअप वाहन गेड़ाबाड़ी चौक से गुजरने वाला है.तभी पुलिस ने वाहन चेकिंग चलाकर शराब से भरे पिकअप वैन को पकड़ लिया.

इस मामले में पूर्णिया के बेलौरी निवासी शराब तस्कर सोनू कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. एसडीपीओ ने बताया कि यह शराब का बड़ा खेप बंगाल से लाया जा रहा था तथा नवगछिया के टोल प्लाजा तक पहुंचाना था लेकिन इसी बीच गाड़ी को पकड़ लिया गया. उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव में  खपाने के मकसद से यह शराब का खेप लाए जाने की उम्मीद है.

रिपोर्ट-श्याम

Bihar MSME Policy 2026: बिहार MSME को मिलेगा नया बूस्ट, उद्योग...

Bihar MSME Policy 2026: बिहार को देश का अगला औद्योगिक ग्रोथ इंजन बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और महत्वपूर्ण पहल की...

कोडरमा में Udit Raj Case को लेकर गरजे प्रदीप यादव, CID...

कोडरमा में उदित राज की संदिग्ध मौत मामले को लेकर चल रहे धरने में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव पहुंचे। सीआईडी जांच...

Champai Soren Health Update: झारखंड के पूर्व CM चंपाई सोरेन की...

Champai Soren Health Update: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को अचानक बीमार पड़ने के बाद जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती...