सोमनाथ मंदिर में मुकेश अंबानी ने दान किए 1.5 करोड़

GUJRAT: महाशिवरात्रि के मौके पर मुकेश अंबानी और उनके बेटे आकाश अंबानी ने सोमनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की. सोमनाथ महादेव के दर्शन के साथ ही मुकेश अंबानी ने सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट में डेढ़ करोड़ रुपये दान में दिये.

महाशिवरात्रि के मौके पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के एमडी मुकेश अंबानी और उनके पुत्र आकाश अंबानी गुजरात के सोमनाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। सोमनाथ महादेव के दर्शन के साथ ही मुकेश अंबानी ने सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट को 1.51 करोड़ रु दान भी दिया.

mukesh ambani 1 22Scope News

मुकेश अंबानी और आकाश अंबानी ने किया भगवान शिव का अभिषेक


मुकेश अंबानी और आकाश अंबानी ने भगवान शिव का अभिषेक किया और प्रार्थना की. मंदिर के पुजारी ने सम्मान के तौर पर चंदन का लेप लगाकर, दुशाला उढ़ाया. मंदिर ट्रस्ट की तरफ से उनका स्वागत ट्रस्ट के अध्यक्ष पी.के. लाहिड़ी और सचिव योगेंद्रभाई देसाई ने किया.
अंबानी परिवार को है भगवान शिव के प्रति भरपूर श्रद्धा
भगवान शिव के प्रति भरपूर श्रद्धा रखने वाले अंबानी परिवार अपनी परंपराओं से जुड़ा है और सभी हिंदू त्योहारों को उत्साह से मनाता है. आज भी जब पूरा देश महाशिवरात्री के रंग में रंगा था अंबानी परिवार ने भी पूजा अर्चना की और इस पवित्र मौके पर दान किया.

इसे भी पढ़ें

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय से पुराने...

JPSC Exam Scam: ACF-FRO परीक्षा में कॉपी लिखने वालों की तलाश,...

 JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID को 6 से 9 संदिग्ध एक्सपर्ट और साल्वर के नाम मिले हैं। एजेंसी दिल्ली और लखनऊ में...