अनंत की मंगेतर राधिका के साथ गुरुवायुर कृष्ण मंदिर पहुंचे मुकेश अंबानी

Mumbai- रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शनिवार को केरल के गुरुवायुर कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना की. उनके साथ उनके सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका मर्चेंट भी रही.

गुरुवायुर कृष्ण मंदिर के प्रति पुरानी आस्था रही है मुकेश अंबानी की

Mukesh ambani 22Scope News

इस अवसर पर मुकेश अंबानी ने अपने परिवार के साथ मंदिर के सोपानम (आंतरिक गर्भगृह) में घी का भोग लगाया. साथ ही चेंथमारक्षन और बलरामन को प्रसाद चढ़ाया. इसके पहले मंदिर पहुंचने पर मुकेश अंबानी को गुरुवायुर देवस्वम बोर्ड के अध्यक्ष प्रो पीके विजयन की ओर से स्वागत किया गया और  उन्हें प्रतीक के रूप में एक भित्ति चित्र भेंट किया

इसके पहले तिरुमाला देवस्थानम पहुंचे मुकेश अंबानी

इससे पहले मुकेश अंबानी शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे.

इस दौरान उन्होंने भगवान वेंकटेश का दर्शन पूजन किया और तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम को डेढ़ करोड़ रुपये का दान भी दिया.

इसके बाद पहाड़ियों पर एक गेस्ट हाउस में कुछ समय रुकने के बाद अंबानी, राधिका मर्चेंट और अन्य ने पवित्र स्नान के बाद अनुष्ठान में भाग लिया.

बता दें कि तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम एक ट्रस्ट है.

आंध्र प्रदेश के कई मंदिरों का प्रबंधन करता है। इसके साथ ही कई धर्मार्थ कार्य भी करता है.

श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन-पूजन किये थें अंबानी

मुकेश अंबानी कुछ दिन पहले राजस्थान के नाथद्वारा पहुंच श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन-पूजन किया था.

अंबानी परिवार का श्रीनाथजी पर गहरी आस्था है और

वह किसी भी किसी भी शुभ कार्य करने से पहले पहले पूरा परिवार यहां जरूर आता है.

यह माना जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण आज भी यहां विराजमान हैं.

यहां दर्शन और पूजा करने से कष्ट दूर हो जाते हैं.

यहां भगवान श्रीकृष्ण को 21 तोपों की सलामी दी जाती है।

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...