मुंबई : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी एकता को लेकर गुरुवार दोपहर मुंबई पहुंचे। वहां सबसे पहले वह मातोश्री गए। उनके साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी है। यहां उन्होंने उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हम चाहते है कि अधिक से अधिक विपक्षी पार्टियां एक साथ आए। एक मंच पर आए। किसी में कोई विवाद नहीं होना चाहिता। देश को एकजुट करना है और आगे बढ़ाना है। केंद्र सरकार इतिहास बदल रही है। विपक्ष का चेहरा कौन होगा इस सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि सबको एकजुट करना चाहते हैं लेकिन अपना कुछ नहीं चाहते हैं। सबलोग एकजुट होकर लड़ेगे। आगामी लोकसभा चुनाव में जवाब देगी वहीं उद्धव ठाकरे ने कहा कि जिन लोगों ने मेरी पार्टी से सबकुछ लिया और गद्दारी की मैं ऐसे लोगों के बारे में बात नहीं करना चाहता हूं। उन्होंने शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा कि नैतिकता के आधार पर उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।
सबको एकजुट करना चाहते हैं लेकिन अपना कुछ नहीं चाहते: नीतीश
Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...
Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...
Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...
गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...
Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...
देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...

















