विपक्षी दल एकजुट होकर लड़ें तो 100 पर सिमट जाएगी BJP: नीतीश

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी दल की एकजुटता की बात दोहराई है. उन्होंने एक बार फिर बड़ा सियासी बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि अगर सभी विपक्षी पार्टी एकजुट होकर लड़ेगी तो BJP को 100 के आंकड़ों पर सिमटना पड़ेगा. भाकपा माले के राष्ट्रीय कनवेंशन में सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है इसलिए उसे ही इसके लिए फैसला लेना होगा. उन्होंने साफ संकेत दिए है कि कांग्रेस को अब आगे का फैसला करना चाहिए, देरी नहीं करनी चाहिए.

maale nitish 22Scope News


नीतीश ने कांग्रेस नेतृत्व को बता दी अपनी मंशा

maale program 22Scope News


नीतीश कुमार ने कहा कि हम तो इंतजार कर रहे हैं, दिल्ली जाकर दोनों (सोनिया और राहुल) से मिले थे. सलमान खुर्शीद के जरिए कांग्रेस नेतृत्व से अपनी बात रख दी है. जब एनडीए से अलग हुए तो सभी विपक्षी दल के नेताओं ने स्वागत किया. उन्होंने कहा कि 2024 में सभी विपक्षी दल एकजुट होकर लड़ेंगे तभी बीजेपी का सफाया होगा.द सभी जाति के लोगों को साथ लेकर चलना होगा.

तेजस्वी यादव ने कांग्रेस को याद दिलाई क्षेत्रीय पार्टियों की ताकत

maale tejaswi 22Scope News


इधर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कांग्रेस को क्षेत्रीय पार्टियों की ताकत याद दिलाई. उन्होंने कहा कि बीजेपी को रोकने में कांग्रेस अपनी भूमिका निभाए. जहां वो मजबूत है वहां वो नेतृत्व करे लेकिन जहां वो मजबूत नहीं है वहां क्षेत्रीय पार्टियों को अगुवानी करने दे. भाकपा माले के महाधिवेशन में पहुंचे तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है और कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सांप्रदायिक शक्तियों को छोड़कर हमारे साथ आए हैं विपक्ष इससे बहुत मजबूत हुआ है. नीतीश कुमार ने लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए जो निर्णय लिया है यह बहुत ही अच्छी बात है. जो देश में माहौल बनाया जा रहा है यह किसी से छिपी नहीं है. सभी को एकजुट होकर लड़ना चाहिए.

विपक्षी दल मोदी की नहीं मुद्दे की बात करें – तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने कहा कि इस महाधिवेशन में देश दुनिया से लोग आए हैं. अब मोदी की बात नहीं मुद्दे की बात होनी चाहिए. कुछ लोग केवल हिंदू- मुस्लिम की बात करते हैं और दिन भर उस पर चर्चा होती है. जहां देश में महंगाई है बेरोजगारी है इन मुद्दों पर चर्चा नहीं करता है.

रिपोर्ट : राजीव कमल

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...