शादी का झांसा देकर विधवा से करता रहा 5 साल तक यौन शोषण, अब कर रहा दूसरी शादी, पीड़िता पहुंची थाने

भागलपुरः जिले के इसाकचक थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक विधवा का पांच साल तक यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है. यौन शोषण की शिकायत करने के लिए पीड़िता गुरुवार को भागलपुर महिला थाना पहुंची और एफआईआर दर्ज कराया. थाना अध्यक्ष रीता कुमारी ने बताया इस पर जल्द से जल्द जांच करके दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी. महिला को इंसाफ दिलाया जाएगा.

इसे भी पढ़ेंः गिरिडीहः नाबालिग से गैंगरेप मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने लिया संज्ञान, एसपी को एफआईआर दर्ज करने का दिया निर्देश

पीड़ित महिला ने बताया कि पति की मृत्यु 2017 में हो गई थी, वह दो बेटी के साथ अपने घर में रहती थी. पति के जाने के बाद से वह सदमे में थी. उसी दौरान नवगछिया के तेलघी खरीक का रहने वाला मनोहर सिंह का बेटा संदीप कुमार जो रिश्ते में अनुराधा के भाभी का भाई लगता है. उसने अनुराधा को आश्वासन दिलाया कि आप चिंता ना करें. आपकी परेशानी अब मेरी परेशानी है. मैं आपका और दोनों बेटी का ख्याल रखूंगा जिंदगी भर साथ निभाऊंगा और धीरे-धीरे वह अनुराधा को अपने प्रेम जाल में फसाना शुरू कर दिया. अब वह उसके घर आना जाना भी शुरू कर दिया. रात में ठहरना भी शुरू कर दिया. इसी दौरान एक दिन संदीप ने अनुराधा के खाने में कुछ ऐसा मिला दिया. जिससे वह अचेत मुद्रा में चली गई. और जब सुबह उठी तो उसे पता चला कि संदीप उसके साथ रात भर शारीरिक संबंध बनाया है. जब इस बात को संदीप से उस महिला ने कही तो संदीप ने उस महिला को और बेटी को जान से मारने की धमकी देने लगा. उस डर से वह चुप हो गई और 5 साल तक उस महिला के साथ संदीप ने यौन शोषण किया.

पीड़िता ने बताया कि उसने कई बार कही कि जब आपको मेरे साथ रहना है, तो समाज के सामने शादी कर लीजिए, तो वह टालमटोल कर देता था. पानी सर से तब ऊपर चला गया जब उस धोखेबाज युवक संदीप ने दूसरी शादी करने का मन बना लिया. तब वह उसके खिलाफ एफआईआर करने भागलपुर महिला थाना पहुंची और एफआईआर दर्ज कराया.

 

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...