विपक्षी बैठक का हुआ समापन, जुलाई में होगी अगली बैठक

पटनाः सीएम नीतीश कुमार के आवास पर करीब पौने चार घंटे तक विपक्ष की बैठक का समापन हुआ. वहीं सीट शेयरींग को लेकर अगली बैठक जुलाई में होगी. अगली बैठक 10 से 12 जुलाई तक चलेगी. बैठक में विपक्षी गठबंधन के संयोजक पर फैसला होगा. आज के बैठक में नीतीश को गठबंधन का संयोजक बनाने पर चर्चा हुई है. थोड़ी देर में विपक्षी दलों की साझा प्रेस काॅफ्रेंस होगी.

बैठक की शुरुआत में ही ममता बनर्जी ने नेताओं से महत्वाकांक्षा का त्याग करने की बात की. उन्होंने कहा कि सबको महत्वाकांक्षा की कुर्बानी देनी होगी, तभी विपक्ष एकजुट हो सकेगा. ममता ने कल लालू यादव से मुलाकात के बाद भी कहा था कि एक के खिलाफ एक लड़ेगा जो नीतीश के वन अगेंस्ट वन के फॉर्मूला को टीएमसी का समर्थन माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ेंः नफरत को नफरत से नहीं काटा जा सकता है. नफरत को मोहब्बत से काटा जा सकता है: राहुल

बैठक में जहां शिवसेना यूबीटी के उद्धव ठाकरे ने दिल्ली के अध्यादेश को लेकर अरविंद केजरीवाल की आप को समर्थन देने की बात उठाई. वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला ने केजरीवाल से धारा 370 पर आप का रुख साफ करने को कहा. केजरीवाल ने अपने भाषण में दिल्ली सरकार के अधिकार को लेकर केंद्र के अध्यादेश की चर्चा की और राज्यसभा में सबका समर्थन मांगा.

विपक्षी बैठक में ललन सिंह, संजय झा के अलावा कांग्रेस पार्टी से मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, आरजेडी से लालू यादव, तेजस्वी यादव, मनोज झा, एनसीपी से शरद पवार, सुप्रिया सुले, प्रफुल्ल पटेल, सीपीएम से सीताराम येचुरी, सपा से अखिलेश यादव, शिवसेना यूबीटी से उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, संजय राउत, जेएमएम से हेमंत सोरेन, टीएमसी से ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी, डेरेक ओ ब्रायन, डीएमके से एमके स्टालिन, टीआर बालू, AAP से अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, संजय सिंह, राघव चड्ढ़ा, पीडीपी से महबूबा मुफ्ती, सीपीआई से डी राजा, सीपीआई एमएल से दीपांकर भट्टाचार्य समेत अन्य नेता शामिल हुए.

Devesh Kumar Bihar: देवेश कुमार ने संभाला बिहार राज्य योजना पर्षद...

Devesh Kumar Bihar: विधान परिषद (MLC) के पूर्व सदस्य देवेश कुमार ने गुरुवार को बिहार राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला। इस...

Jharkhand Weather: झारखंड के 4 जिलों में Yellow Alert, अगले 3...

 झारखंड के दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में अगले 1 से 3 घंटे में गरज, वज्रपात और बारिश का Yellow Alert जारी किया गया...

Janmashtami 2026: CM सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, सुख-समृद्धि...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बिहार और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सामाजिक समरसता, प्रेम और उत्साह की कामना की।Janmashtami 2026 पटना:...