पटनाः विपक्षी एकता ने की साझा प्रेस काॅफ्रेंस किया. बैठक के बाद नीतीश का बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा कि एक साथ चुनाव लड़ने पर बनी सहमति. हमसब लोग एक साथ मिलकर चलेंगे. हमसभी एकजुट होकर लड़ेंगे चुनाव. अगली बैठक हिमाचल प्रदेश में होगी. 10 और 12 जुलाई को होगी अगली बैठक. वहीं राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान की नींव पर आक्रमण हो रहा. बीजेपी और आएसएस कर रही आक्रमण. लालू प्रसाद यादव ने कहा कि हमलोग साथ है. मजबूती के साथ लड़ेंगे. एक होकर रहना है, एक साथ लड़ना है.
ममता बनर्जी ने कहा कि हमलोग एक है, सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे. हमें विपक्ष ना बोले हम भी देश प्रेमी. पटना से शुरू आंदोलन जन आंदलन होता है. बीजेपी के काला कानून के खिलाफ लड़ेंगे. जो सरकार के खिलाफ बोलता है उसके पीछे ईडी और सीबीआई लग जाती है.राज्यों को केंद्र सरकार पैसा नहीं देती.
वहीं एनसीपी से शरद पवार ने कहा कि आपसी मतभेद छोड़कर आगे बढ़ेंगे. 2024 चुनाव हम सब मिलकर लड़ेंगे. पीडीपी से महबूबा मुफ्ती ने कहा कि विपक्ष एकजुटता होना नीतीश के लिए बड़ी कामयाबी. गांधी के मुल्क को गोडसे का मुल्क बनने नहीं देंगे. लोकतंत्र और संविधान पर हमला हो रहा है. शिवसेना यूबीटी से उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम सबकी विचारधारा अलग है. लेकिन तानाशाही करने वालों का विरोध करते है.
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि विपक्षी दलों का साथ आना मामुली बात नहीं. बैठक में कौन नहीं, ये महत्व नहीं रखता. हमारा मकसद ताकत हासिल करना नहीं है. लड़ाई सत्ता की नहीं, उसूल की लड़ाई. देश को बरबादी से बचाने के लिए साथ आए है. जम्मु कश्मीर में दिनदहाड़े लोकतंत्र की हत्या की जा रही है.







