एएनएम ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 64 युवकों से कर ली 11 करोड़ की ठगी

रोहतासः पश्चिम बंगाल की पुलिस ने रोहतास जिले के सूर्यपुरा से एक युवती को गिरफ्तार किया है. इस महिला पर पूर्व रेलवे के पश्चिम बंगाल के सियालदह डीआरएम कार्यालय में 64 युवकों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी आरोप है. महिला ने 11 करोड़ की ठगी की है. आरोपी महिला की पहचान सूर्यपुरा के बलिहार गांव की रहने वाली पिंकी कुमारी के रुप में हुई है. पिंकी कुमारी सूर्यपुरा पीएचसी में एएनएम के तौर पर कार्यरत है.

इसे भी पढेंः धनबाद डीआरएम पर स्वास्थ्य कर्मी के कपड़े उतरवाने का आरोप, डिप्रेशन में कर्मी

एसपी विनीत कुमार ने बताया कि उक्त युवती लोगों को रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी की है. इस बात का खुलासा तब हुआ जब
डीआरएम कार्यालय सियालदह में नियुक्ति को लेकर तमिलनाडु के तिरुबालूर थाना के तुरीबतियार गांव निवासी सुरेश दीपक, उसी जिले के दुशी थाना क्षेत्र के मरियम काबिल स्ट्रीट निवासी पारस नाथ, चेनई जिले के थाना पालीकरनी के कांचीपुरम निवासी कार्तिकेय ई, जम्मू कश्मीर के भेलोर थाना के चेरतेर भादू गांव निवासी भूपेंद्र शर्मा आदि पहुंचे. रेलवे द्वारा सत्यापन किया गया तो नियुक्त पैनल से उनकी नियुक्ति भिन्न पाई गई. पूछताछ में बताया गया कि उन्हें एक लड़की के फोन के माध्यम से संपर्क में किया गया. जिसके द्वारा उसे नियुक्ति पत्र दिया गया था. इन सभी पर प्राथमिकी दर्ज कराइ गई है.

एसपी ने बताया कि उक्त लड़की का सत्यापन रेल पुलिस बाली गांव द्वारा सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से किया गया. उसके मोबाइल नंबर का जांच किया गया तो उसकी पहचान पिंकी कुमारी ग्राम बलिहार थाना सूर्यपुरा के रूप में हुई. उसके बैंक खाता में 11 करोड़ रुपये फ्रीज कर दिए गए हैं. गिरफ्तार एएनएम पिंकी कुमारी को ट्रांजिट रिमांड पर एसडीजेएम बिक्रमगंज के माध्यम से बंगाल ले गई. बंगाल पुलिस के एएसआई शांतनु पाल और उनकी टीम को सौंप दिया गया.

Devesh Kumar Bihar: देवेश कुमार ने संभाला बिहार राज्य योजना पर्षद...

Devesh Kumar Bihar: विधान परिषद (MLC) के पूर्व सदस्य देवेश कुमार ने गुरुवार को बिहार राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला। इस...

Jharkhand Weather: झारखंड के 4 जिलों में Yellow Alert, अगले 3...

 झारखंड के दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में अगले 1 से 3 घंटे में गरज, वज्रपात और बारिश का Yellow Alert जारी किया गया...

Janmashtami 2026: CM सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, सुख-समृद्धि...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बिहार और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सामाजिक समरसता, प्रेम और उत्साह की कामना की।Janmashtami 2026 पटना:...