नीता अंबानी ने पहला रिलायंस फाउंडेशन ईएसए कप प्रदान किया

• दुनिया के शीर्ष 20 पुरुष टेनिस खिलाड़ियों में से सात द बूडल्स टेनिस में खेल रहे हैं।
• भारत से बाहर रिलायंस फाउंडेशन द्वारा समर्थित ‘एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स फॉर ऑल’ का यह पहला अवार्ड है
• कोविड महामारी के बाद द बूडल्स ने इस वर्ष वापसी की है।

स्टोक पार्क/मुंबई: रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने बकिंघमशायर के स्टोक पार्क में आयोजित, द बूडल्स टेनिस इवेंट में डिएगो श्वार्ट्जमैन को रिलायंस फाउंडेशन ईएसए कप प्रदान किया। द बूडल्स टेनिस इवेंट को विंबलडन चैंपियनशिप से पहले एक बेहतरीन अभ्यास टेनिस इवेंट माना जाता है। स्टोक पार्क में खेला जाने वाला यह टेनिस इवेंट अपनी 19वीं वर्षगांठ मना रहा है। यह 27 जून – 1 जुलाई 2023 के बीच खेला जाएगा। पूरे 5 दिन चलने वाले इस टेनिस इवेंट में हर दिन रिलायंस फाउंडेशन ईएसए कप पुरस्कार दिए जाएंगे।

टेनिस इवेंट के पहले दिन रिलायंस फाउंडेशन की नीता अंबानी ने विजेता डिएगो श्वार्टज़मैन को पहला रिलायंस फाउंडेशन ईएसए कप प्रदान किया उन्होंने यूके के बकिंघमशायर में स्थित एक्शन4यूथ के लिए सहायता राशि भी दी। एक्शन4यूथ आज के विजेता डिएगो श्वार्टज़मैन के दिल के करीब है।

इस मौके पर रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने कहा, “यहां का माहौल अद्भुत है। हमें कुछ बेहतरीन टेनिस देखने को मिला। खेल के साथ धर्मार्थ सेवा करने के अवसर ने इसे और भी सार्थक बना दिया है। मैं सभी युवाओं को शुभकामनाएं देती हूं और उम्मीद करती हूं कि वे अपनी पसंद का कोई भी खेल अपनाएंगे और अपने और अपने आस-पास के लोगों के लिए उत्साह, दृढ़ विश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण लेकर आएंगे।”

द बूडल्स 2023 में टेनिस के सुपरस्टार्स का मेला लगा हुआ है। दुनिया के शीर्ष 20 पुरुष टेनिस खिलाड़ियों में से 7 इस साल द बूडल्स टेनिस में खेल रहे हैं, जिनमें टेनिस स्टार स्टेफानोस सितसिपास (विश्व नंबर 5), होल्गर रूण (विश्व नंबर 6) और एंड्री रुबलेव (विश्व नंबर 7) शामिल हैं। महामारी के बाद द बूडल्स के मैदान पर फिर से टेनिस की वापसी हुई है। लंबे अंतराल के बाद खेल जा रहे इवेंट को लेकर टेनिस दीवानों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

भारत की स्पोर्ट्स लीडर नीता अंबानी विभिन्न खेलों से सीधी जुड़ी हैं। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्य के रूप में चुनी जाने वाली पहली भारतीय महिला हैं। जिन्होंने भारत में खेल के बुनियादी ढांचे को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साथ ही विभिन्न एथलेटिक्स संगठनों और ओलंपिक खेलों में विभिन्न एथलीटों का समर्थन करके भारत में ओलंपिक आंदोलन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Saffrn

Trending News

अनंत सिंह व गुंजन सिंह को कोर्ट से मिली राहत, 5...

गोपालगंज : मोकामा के जदयू विधायक अनंत कुमार सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह को गोपालगंज की एमपी-एमएलए कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।...

42 साल बाद अपने कॉलेज लौटे मंत्री शैलेंद्र, पुराने हॉस्टल रूम...

मोतिहारी : बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र मोतिहारी स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने अपने छात्र जीवन की यादें ताजा कीं।...

दिल्ली से पटना पहुंचते ही एक्शन में राबड़ी, कहा- नहीं खाली...

पटना : बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने के लिए दिल्ली गई पूर्व सीएम राबड़ी देवी...

‘बॉस फूड’ के नाम पर डुप्लीकेट कारोबार का दरभंगा में हुआ...

दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिले में चर्चित स्नैक्स ब्रांड 'बॉस फूड' के नाम पर बड़े पैमाने पर नकली प्रोडक्ट बनाए और बेचे जाने...

UCO बैंक में गोलीबारी, हिरासत में एक

बेगूसराय : बेगूसराय जिले में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब शहर के मारवाड़ी मोहल्ला स्थित यूको बैंक की मुख्य शाखा में अचानक गोली...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img