बाबूलाल मरांडी ने आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस में सलेक्शन पर रॉबिन मिंज को ट्वीट कर दी बधाई

रांचीः बाबूलाल मरांडी ने आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस में चुने गए रॉबिन मिंज को ट्वीट कर बधाई दी है. उन्होंने ट्वीटर पर लिखा कि – रांची से सटे नामकुम के रहने वाले आदिवासी होनहार युवा रॉबिन मिंज को आईपीएल में जगह मिली है. मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपनी टीम के लिए चुना है, हालांकि अभी कुछ समय तक रॉबिन इंग्लैंड में ट्रेनिंग लेंगे. आदिवासी समाज के लिए यह बहुत गौरव की बात है. आदिवासी युवा खेल, साहित्य, कला, मनोरंजन, ज्ञान – विज्ञान और शोध के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है. एक आदिवासी होने के नाते मुझे बहुत सुखद अनुभूति होती है.

tweet of babu lal marandi on robin minz 22Scope News

रॉबिन पहले ऐसे आदिवासी क्रिकेटर जिनका चयन मुंबई इंडियंस में हुआ

राजधानी रांची से सटे 15 किमी दूर नामकुम के रहनेवाले रॉबिन मिंज का सलेक्शन आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस के लिए हुआ है. जिसके लिए मुंबई इंडियंस की टीम राॅबिन को इंग्लैंड में क्रिकेट की ट्रेनिंग कराएगी. राॅबिन झारखंड का पहला आदिवासी लड़का जो इंग्लैंड में क्रिकेट की ट्रेनिंग लेगा. उसकी ट्रेनिंग अगस्त में शुरू होगी. उसे ट्रेनिंग देने का जिम्मा आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस ने उठाया है. रॉबिन मिंज के सलेक्शन से झारखंड के लोगों में उनके परिजनों और लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है. वहीं उन्हें बधाई देने के लिए लगातार लोग उनके घर पहुंच रहे हैं.

Vaishali Boat Accident: वैशाली में नाव पलटने से 13 बच्चों की...

 बिहार के वैशाली के राघोपुर में जर्जर नाव पलटने से 13 बच्चों की डूबकर मौत हो गई। हादसे के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...