लालू यादव ने किया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जीवनी “नीतीश कुमार: अंतरंग दोस्तों की नज़र से” का विमोचन

रिपोर्ट: कुमार गौतम/22स्कोप न्यूज

पटनाः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जीवनी “नीतीश कुमार: अंतरंग दोस्तों की नज़र से” का आज(सोमवार ) आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव विमोचन किया. किताब में जदयू नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के व्यक्तिगत और राजनीतिक जीवन की झलक मिलेगी. नीतीश कुमार की जीवनी उनके एक करीबी दोस्त उदय कांत ने लिखी है. यह किताब राजकमल प्रकाशन के द्वारा प्रकाशित की गई है. किताब के विमोचन के मौके पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार को अपना बेहद करीबी मित्र बताया वही उदयकांत किताब के लेखक को धन्यवाद दिया. पटना के ज्ञान भवन में आयोजित इस विमोचन के मौके पर बिहार सरकार के कई मंत्री मौजूद रहे. लालू प्रसाद यादव ने अपने संबोधन में कहा यह किताब आज की राजनीति दौड़ के लिए बेहद जरूरी है. देश को बांटने की राजनीति की जा रही है. महाराष्ट्र का जिक्र करते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा बिहार में भी लोग लगे हुए हैं, मगर लालू और नीतीश की दोस्ती ऐसे लोगों को बाहर का रास्ता दिखाएगी. लोकसभा 2024 में भाजपा पूरी तरह साफ हो जाएगी.

nitish kumar biography

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...