अमीरे शरीयत से उपेन्द्र कुशवाहा ने की मुलाकात, यूसीसी सहित विभिन्न मुद्दों पर किया विचार-विमर्श

पटनाः राष्ट्रीय लोक जनता दल (रालोजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने मंगलवार को अमीरे-शरियत हजरत मौलाना वली फैसल रहमानी से मुलाकात की और समान नागरिक संहिता सहित विभिन्न मसलो पर विचार विमर्श किया. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता फजल इमाम मल्लिक ने बताया कि फुलवारीशरीफ स्थित इमारत-ए-शरिया मुख्यालय में करीब दो घंटे तक बातचीत चली. बातचीत के दौरान समान नागरिक संहिता से जुड़ी मुसलमानों की चिंता पर विस्तार से बातचीत हुई और देश व समाज में फैली भ्रांतियों का जिक्र भी हुआ. विचार विमर्श के दौरान आपसी संवाद पर जोर दिया गया.

अमीरे-शरियत ने कहा कि सभी पक्षों को साथ बैठाकर बातचीत की जाए तभी कोई बेहतर रास्ता निकलेगा. कुशवाहा ने कुछ असहमतियों के बावजूद अमीरे-शरियत की चिंताओं पर सहमती जताई और कहा कि इन पर सरकार को गंभीरता से विचार करने की जरुरत है. उपेन्द्र कुशवाहा ने साफ कहा कि वे और उनका दल राज्य और देश के मुसलमानों को उनका जायज हक दिलाने के लिए प्रतिबंध है. मल्लिक के मुताबिक कुशवाहा ने कहा कि उनकी कुछ शंकाएं जायज है और ऐसे मुद्दे पर रालोजद पूरी तरह से उनके साथ खड़ा है और आगे भी रहेगा.

यूसीसी सहित विभिन्न मुद्दों पर किया विचार-विमर्श

उन्होंने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के तहत नैसंगिक न्याय की दृष्टि से कुछ आवश्यक विषयों पर सकारात्मक प्रासंगिक और वस्तुनिष्ठ होकर विमर्श को आगे जारी रखने पर जोर दिया. मल्लिक ने बताया कि कुछ मुद्दे पर विचार करना रह गया है इसलिए दूसरे दौर की बातचीत जल्द होगी. रालोजद के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (संगठन) जीतेन्द्र नाथ पटेल और राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता फजल इमाम मल्लिक ने भी विचार-विमर्श में हिस्सा लिया.

Saffrn

Trending News

Amba Prasad का पुलिस पर बड़ा आरोप,विष्णुगढ़ हत्याकांड पर सियासत तेज...

Ranchi: हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 13 साल की बच्ची की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है. इसके बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव...

शराबबंदी कानून के बावजूद तस्करी जारी, गोपालगंज में 2 महिला समेत...

गोपालगंज : बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद शराब तस्करी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिस कानून को...

शादी का झांसा देकर युवती का शोषण, गर्भपात कराने का आरोप,...

जहानाबाद : जहानाबाद में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है।...

आपदा से अवसर, डूबे क्षेत्र में मखाना उगाकर किसान बने लखपति

पटना : आपदा को अवसर में तब्दील करना सहरसा जिले के ग्राम पंचायत सहसौल से सीखें। यहां खेत में वर्षों से जल भराव की...

Sarath में करोड़ों की सड़क पर घोटाले की गूंज, ग्रामीणों का...

Jharkhand: Sarath विधानसभा क्षेत्र के सारठ चितरा मुख्य सड़क रजवारडीह से अमजोरा तक  तकरीबन एक करोड़ की लागत से 4 किलोमीटर मुख्यमंत्री ग्राम सड़क...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img