शराबबंदी कानून के बावजूद तस्करी जारी, गोपालगंज में 2 महिला समेत 3 गिरफ्तार

गोपालगंज : बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद शराब तस्करी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिस कानून को महिलाओं की सुरक्षा और सामाजिक सुधार के उद्देश्य से लागू किया गया था, उसी के उलट अब महिलाएं भी इस अवैध धंधे में शामिल होती नजर आ रही हैं।

ताजा मामला जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र से सामने आया है

ताजा मामला जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र से सामने आया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के बिंदवलिया गांव के समीप एक बोलेरो गाड़ी से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

Gopalganj Wine 1 22Scope News

गिरफ्तार तस्करों के पास से कुल 135 लीटर शराब बरामद की गई है

गिरफ्तार तस्करों के पास से कुल 135 लीटर शराब बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, तस्करों ने शराब को छुपाने के लिए बोलेरो गाड़ी में विशेष रूप से ताखाना (गुप्त केबिन) बना रखा था, जिसमें शराब छुपाकर ले जाई जा रही थी। गिरफ्तार आरोपियों में उत्तर प्रदेश की रहने वाली किसनावती देवी और संजू कुमारी के साथ-साथ मोतिहारी निवासी बोलेरो चालक दिलखुश कुमार शामिल हैं। पुलिस ने मौके से बोलेरो गाड़ी को भी जब्त कर लिया है।

Gopalganj Wine 2 22Scope News

दोनों महिला तस्करों को महिला पुलिस की निगरानी में और पुरुष आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है – कुचायकोट थाना पुलिस

कुचायकोट थाना पुलिस ने दोनों महिला तस्करों को महिला पुलिस की निगरानी में और पुरुष आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस घटना ने एक बार फिर शराबबंदी कानून की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Gopalganj Wine 22Scope News

यह भी पढ़े : मोतिहारी जहरीली शराब : अबतक 5 की मौत, 6 लोगों की गई आंखों की रोशनी

शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Nepal Flood: पलामू का मजदूर नेपाल में बाढ़ के बाद से...

नेपाल में बाढ़ के बाद पलामू के महेंद्र विश्वकर्मा 26 अगस्त से लापता हैं। परिवार ने भारत और झारखंड सरकार से तलाश कर सकुशल...

NEET UG Counselling 2026: राउंड-2 का शेड्यूल जारी, 3 सितंबर से...

 MCC ने NEET UG Counselling 2026 के राउंड-2 का शेड्यूल जारी कर दिया है। रजिस्ट्रेशन 3 से 8 सितंबर तक होगा, जबकि सीट आवंटन...

Jharkhand Certificate: अब ऑफलाइन भी बनेंगे आय, स्थानीय निवासी और EWS...

झारखंड में लंबित आय, स्थानीय निवासी और EWS प्रमाण पत्र अब ऑफलाइन भी जारी होंगे। सरकार ने डीसी को तीन माह में पुराने मामलों...