बिहार में जंगल राज-3 का आगमन हुआ है- नित्यानंद राय

नई दिल्लीः पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं और विधायकों पर हुए लाठीचार्ज पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में प्रेस काॅफ्रेंस का आयोजन किया. उन्होंने कहा कि कल बिहार में बहुत ही दुखद घटना घटी है, ​जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है. बिहार की राजधानी पटना की सड़कों पर प्रदेश के शिक्षक अभ्यर्थियों और किसानों के हक में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा शांति मार्च किया गया. भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किया, जिसमें जहानाबाद जिले के भाजपा महामंत्री विजय कुमार सिंह की हत्या कर दी. भाजपा ने बिहार के किसानों, शिक्षकों, मजदूरों और महिलाओं के हक के लिए बड़ी आहूति दी है. कल बिहार में भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर ऐसा लाठी चार्ज किया जैसा कि स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में अंग्रेजों ने किया था.

बिहार में जंगल राज 3 का आगमन हुआ है

नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार में जंगल राज 3 का आगमन हुआ है. बिहार में कल जो बर्बरता पूर्ण लाठी चार्ज किया गया, वह आजाद भारत में निरंकुशता और तानाशाह का एक बड़ा गवाह बनेगा। शिक्षकों पर लाठी चार्ज, छात्रों पर लाठी चार्ज, महिलाओं पर लाठी चार्ज, यह दशार्ता है कि बिहार की नीतीश कुमार और तेजस्वी सरकार अंग्रेजों की तरह अपने विरोधियों को कुचलने की साजिश कर रही है. जब कांग्रेस लोकतंत्र की हत्या कर रही थी और लोकतंत्र को बचाने के लिए लोग संघर्ष कर रहे थे, तब सरकार ने जिस प्रकार से बर्बरता पूर्ण लाठियां चलवाई थीं, उसी प्रकार से कल बिहार में जनता के हक में आवाज उठाने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लाठियां चलाई गईं. बर्बरता से लाठीचार्ज करवाकर यह तानाशाही सरकार सन्देश देना चाहती है, कि जो भी न्याय, अधिकार के लिए मार्च करेगा, आन्दोलन करेगा उसका यही अंजाम होगा लेकिन भाजपा डरने वाली नहीं है. बिहार के किसान, छात्र, महिला, मजदूर के अधिकार, न्याय के लिए संघर्ष करती रहेगी.

 

Jairam Mahto Viral Audio: जयराम महतो के कथित ऑडियो पर पुलिस...

Jairam Mahto Viral Audio: डुमरी विधायक जयराम महतो के थाना प्रभारी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्द कहे जाने वाले ऑडियो के वायरल होने...

Bihar PMFME Best State Award: PMFME में बिहार का शानदार प्रदर्शन,...

Bihar PMFME Best State Award: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत सर्वाधिक संख्या में स्वीकृतियां प्राप्त करने के लिए बिहार...

National PR Conference 2026: नई दिल्ली में बिहार की भागीदारी, सूचना...

National PR Conference 2026: राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के सूचना एवं जनसंपर्क सचिवों का राष्ट्रीय सम्मेलन मंगलवार को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित...