पटनाः लोजपा रामविलास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने भाजपा के शांतिपूर्ण विधानसभा मार्च में हुए लाठीचार्ज पर कहा कि प्रशासन के द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर जिस प्रकार लाठी से मारा गया और लाठीचार्ज में भाजपा के जहानाबाद के कार्यकर्ता विजय सिन्हा की मौत, बहुत ही निंदनीय और शर्मनाक घटना है. नीतीश की सरकार तानाशाह सरकार हो गई है. हक मांगने वाले चाहे वह किसान हो, शिक्षक हो या विरोधी दल के नेता सभी के साथ नीतीश कुमार अन्याय और अत्याचार कर रहे हैं. इसका जवाब जनता 2024 के चुनाव में देगी. वहीं चिराग पासवान नीतीश कुमार से इस्तीफा की मांग के सवाल पर कहा कि जिसको जनता ही नकार चुकी है, उससे मैं क्या इस्तीफा मांगूंगा.







