चिराग पासवान के लिए सीएम नीतीश ने क्यों कहा- वो अभी बच्चा है

पटना : एलजेपी रामविलास के अध्यक्ष व सांसद चिराग पासवान के बीजेपी उम्मीदवारों के लिए प्रचार

करने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें बच्चा बता दिया.

सीएम नीतीश ने कहा कि चिराग पासवान पहले से ही बीजेपी के साथ है.

ये बात सब लोग जान रहे हैं. उन्होंने कहा कि जेडीयू के खिलाफ

उम्मीदवार किसने खड़ा करवाया, यह सब जानते हैं.

रामविलास पासवान परिवार से हमारा बहुत पुराना रिश्ता

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि रामविलास पासवान को हमने सम्मान ही नहीं दिया बल्कि शुरुआती दिन से ही हमने उनका समर्थन किया था. चिराग पासवान अभी बच्चा है. रामविलास पासवान ने दिल्ली में जाकर दूसरा विवाह किया था. जब तक वे जीवित थे तब तक हम जाते रहते थे. हमारा रिश्ता बहुत पुराना है. वह नहीं रहे यह दुखद है. उनके जाने के बाद उनका बेटा कुछ भी बोल रहा है.

मोकामा और गोपालगंज में आरजेडी उम्मीदवार की होगी जीत

बिहार में हो रहे उपचुनाव पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मोकामा और गोपालगंज दोनों सीटों पर आरजेडी उम्मीदवार की जीत होगी. उन्होंने कहा कि चोट लगने के कारण मैं प्रचार में नहीं जा पाया. मेरी बात वहां के लोगों से लगातार हो रही है. चिराग पासवान द्वारा भाजपा उम्मीदवार के प्रचार किए जाने पर कहा नीतीश कुमार ने कहा कि वे पहले से ही बीजेपी के साथ हैं. सब लोग जान रहे हैं. चिराग पासवान अभी बच्चा है. रामविलास पासवान के परिवार से हमारा रिश्ता बहुत पुराना है. वह नहीं रहे यह दुखद है. अब बच्चा जो भी बोल रहा है. एनडीए से अलग होने पर उन्होंने कहा कि पार्टी की राय हुई तो हम अलग हुए. 2017 में गलती कर दिया तो हम लोग छोड़ कर वापस आ गए अपने जगह पर.

मोरबी नदी पर पुल हादसे पर सीएम नीतीश ने जताया दुख

गुजरात के मोरबी नदी पर पुल गिरने की घटना पर दुख जताते हुए कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है, इसकी जानकारी हमें कल मिली. इतने लोगों की मौत एक साथ हो ऐसा कभी नहीं हुआ. गुजरात की सरकार को यह देखना चाहिए. किस तरीके से ब्रिज पर घटना घटी है. यह बहुत ही दुखद है.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...