मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डुमरी में 188 योजना का किया उद्घाटन, हजारों लोगों के बीच किया परिसंपत्ति वितरण

रिपोर्टः मो. चांद/ न्यूज 22स्कोप

 डुमरी: सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार‌ डुमरी के प्लस टू एसएस केवी हाई स्कूल मैदान से कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर झारखंड कॉमर्स कॉलेज में लैंड किया। मुख्य बीबीमंत्री के साथ अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफिजुल हसन, राज्य के नगर विकास सचिव विनय चौबे प्रेस सलाहकार पिंटू कुमार भी डुमरी पहुंचे। जहां गांडेय विधायक डॉ सरफराज अहमद डीसी नमन प्रियेश लकड़ा एसपी अमित रेनू डुमरी एसडीएम प्रेमलता मुर्मू समेत अन्य अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। जिसके बाद जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यहां के बाद मुख्यमंत्री का काफिला सीधे कार्यक्रम स्थल के बी स्कूल पहुंचा। यहां मुख्यमंत्री का स्वागत आदिवासी समाज की महिलाओं ने संथाली परंपरा के अनुसार नृत्य प्रस्तुत कर किया। मंच पर झारखंड के उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री बेबी देवी ने मुख्यमंत्री का स्वागत बुके देकर किया।

मुख्यमंत्री ने गिरिडीह में 188 योजना का किया उद्घाटन

इस दौरान कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री हफिजुल हसन, मंत्री बेबी देवी, विधायक सरफराज अहमद, विनोद कुमार सिंह और सचिव विनय चौबे ने बारी बारी से दीप प्रज्वलित कर किया। जिसके बाद सभी ने झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने विभिन्न लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण करते हुए करीब 7 करोड़ के 160 योजनाओं की आधारशिला रखी और 7 करोड़ 93 लाख के लागत के 188 योजना का उद्घाटन किए। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने संबोधन में स्वर्गीय जगरनाथ महतो के लिए वीर अमर के नारे लगाते हुए कहा की स्वर्गीय महतो इलाके के वीर नेता थे। उनके निधन से न सिर्फ पार्टी को क्षति खूबी है बल्कि डुमरी विधानसभा के लिए भी भारी क्षति हुई।

राज्य में कई विकास के लिए कार्य किए गए

सीएम ने कहा कि राज्य सरकार यहां के गरीब आदिवासी और निम्न स्तर के लोगों को ऊपर उठाने की दिशा में काम कर रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं को गिनाया। साथ ही कहा कि राज्य में कई विकास के लिए कार्य किए गए हैं। राज्य की जनता के बीच कई योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया गया है, आज यहां से डुमरी विधानसभा के अलावे पूरे जिले के लिए करोड़ों रुपये के योजनाओं की सौगात दिया जा रहा है। कहा कि मनरेगा में संविदा आधारित नियुक्तियों की बहाली होगी। वही जल्द ही झारखंड के युवाओं को रोजगार देने के लिए कई विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गरीब तबके के उत्थान को लेकर तेजी से काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में राज्य सरकार के उपलब्धियों को गिनाया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम देखने को मिला चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई थी

 

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...